IPL 2025 में 10 टॉप बल्लेबाज-गेंदबाज; सबसे ज्यादा रन और विकेट, 54 मैचों के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लीडर
IPL 2025 10 Most Runs Getter and Wicket Taker Players: आईपीएल 2025 अपने लीग स्टेज के अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जिसमें अब तक 54 मुकाबले खेले जा चुके हैं. रविवार को केकेआर ने आरआर को 1 रन से और पंजाब किंग्स ने एलएसजी को 37 रन से हराया. इस सीजन में कई बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिनमें से टॉप 10 सबसे ज्यादा रन बनाने और विकेट लेने वाले खिलाड़ी सामने आए हैं.
IPL 2025 10 Most Runs Getter and Wicket Taker Players: आईपीएल 2025 अब लीग स्टेज के आखिरी चरण में प्रवेश कर चुका है. प्रस्तावित कुल 70 लीग मैचों में से अबतक 54 मैच हो चुके हैं. रविवार, 4 मई को हुए डबल हेडर के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हराया, जबकि रात में हुए दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 37 रन शिकस्त दी. इस सीजन में अब तक बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों का ही जलवा रहा है. पहले बल्लेबाजी की बात करें तो अब तक चार बल्लेबाजों ने शतक लगाया है, लेकिन इनमें से कोई भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नहीं है. आइये देखते हैं वे 10 बल्लेबाज जिन्होंने इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.
आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल सबसे आगे विराट कोहली हैं. विराट कोहली ने 11 मैचों में 505 रन बनाए हैं. विराट की बल्लेबाजी ने आरसीबी को खास मुकाम तक पहुंचाने में काफी मदद की है. उनके बाद गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन हैं, जिन्होंने 504 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव हैं. मिस्टर 360 ने 475 रन बनाए हैं. वहीं राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल 473 के साथ पांचवें नंबर पर हैं. पांचवें नंबर पर गुजरात टाइटंस के जोस बटलर 470 रन के साथ काबिज हैं.
आईपीएल 2025 में अब तक सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
| स्थान | खिलाड़ी | टीम | मैच | रन | औसत | सर्वश्रेष्ठ |
| 1 | विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 11 | 505 | 63.13 | 73* |
| 2 | साई सुदर्शन | गुजरात टाइटंस | 10 | 504 | 50.40 | 82 |
| 3 | सूर्यकुमार यादव | मुंबई इंडियंस | 11 | 475 | 67.86 | 68* |
| 4 | यशस्वी जायसवाल | राजस्थान रॉयल्स | 12 | 473 | 43.00 | 75 |
| 5 | जोस बटलर | गुजरात टाइटंस | 10 | 470 | 78.33 | 97* |
| 6 | शुभमन गिल | गुजरात टाइटंस | 10 | 465 | 51.67 | 90 |
| 7 | प्रभसिमरन सिंह | पंजाब किंग्स | 11 | 437 | 39.73 | 91 |
| 8 | निकोलस पूरन | लखनऊ सुपर जायंट्स | 11 | 410 | 41.00 | 87* |
| 9 | श्रेयस अय्यर | पंजाब किंग्स | 11 | 405 | 50.63 | 97* |
| 10 | मिशेल मार्श | लखनऊ सुपर जायंट्स | 10 | 378 | 37.80 | 81 |
54 मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
रविवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ के शीर्ष तीन बल्लेबाजों मिशेल मार्श, एडन मार्करम और निकोलस पूरन को पहले पांच ओवरों में ही पवेलियन भेज दिया. इस प्रदर्शन से अर्शदीप आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
वहीं आईपीएल 2025 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की बात करें तो इस सूची में गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा 10 मैचों में 19 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं. दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जोश हेजलवुड हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 18 विकेट झटके हैं, इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.44 रही है. पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह 11 मैचों में 16 विकेट और 8.00 की इकोनॉमी के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद भी 11 मैचों में 16 विकेट लेकर और 8.05 की इकोनॉमी के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं. वहीं पांचवें स्थान पर मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट हैं, जिन्होंने 11 मैच में 16 विकेट झटके हैं, उनकी इकॉनमी इस दौरान 8.80 की रही है.
आईपीएल 2025 में अब तक सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
| स्थान | खिलाड़ी | टीम | मैच | विकेट | इकोनॉमी | सर्वश्रेष्ठ |
| 1 | प्रसिद्ध कृष्णा | गुजरात टाइटंस | 10 | 19 | 7.48 | 4/41 |
| 2 | जोश हेजलवुड | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 10 | 18 | 8.44 | 3/14 |
| 3 | अर्शदीप सिंह | पंजाब किंग्स | 11 | 16 | 8.00 | 3/16 |
| 4 | नूर अहमद | चेन्नई सुपर किंग्स | 11 | 16 | 8.05 | 4/18 |
| 5 | ट्रेंट बोल्ट | मुंबई इंडियंस | 11 | 16 | 8.80 | 4/26 |
| 6 | वरुण चक्रवर्ती | कोलकाता नाइट राइडर्स | 11 | 15 | 7.23 | 3/22 |
| 7 | क्रुणाल पांड्या | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 11 | 14 | 8.57 | 4/45 |
| 8 | मोहम्मद सिराज | गुजरात टाइटंस | 10 | 14 | 8.94 | 4/17 |
| 9 | युजवेंद्र चहल | पंजाब किंग्स | 11 | 14 | 9.81 | 4/28 |
| 10 | खलील अहमद | चेन्नई सुपर किंग्स | 11 | 14 | 9.85 | 3/29 |
इन्हें भी पढ़ें:-
LSG के खिलाफ जीत के बावजूद इस बात से परेशान हैं श्रेयस अय्यर, बोले- हमें वहीं सुधारनी है
‘खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा…’, PBKS के खिलाफ हार के बाद ऋषभ पंत हुए निराश, इन कारणों पर फोड़ा ठीकरा
