IPL 2024 : क्या आईपीएल सीजन 17 के बाद बिखर जाएगी ये तिकड़ी, CSK vs RCB के मैच से जुड़ा है राज

क्या महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के 17वें सीजन में इसे अलविदा कह देंगे? इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. वहीं यह चर्चा भी हो रही है कि आज कोहली और धोनी एक साथ अपना अंतिम मैच खेल रहे हैं.

IPL 2024 : आईपीएल 2024 कई मायनों में बहुत ही खास है, क्योंकि एक ओर जहां यह खास टूर्नामेंट वयस्क होने जा रहा है वहीं इस दौर में इसके तीन हीरो महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहलेी और रोहित शर्मा का करियर अब समाप्ति की ओर है. 18 मई शनिवार को जब बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलरु के बीच मुकाबला होगा तो दो दिग्गज और एक दूसरे के बेहद करीबी धोनी और कोहली एक साथ खेलेंगे, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि वे एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे. अगर आरसीबी अपना आज का मैच जरूरी आंकड़ों के साथ जीत जाती है, तो वो प्लेऑफमें पहुंच जाएगी और धोनी संभवत: आईपीएल का अपना अंतिम मैच खेल रहे होंगे. चेपाॅक में उन्हें जिस तरह की विदाई दी गई है, वो बहुत कुछ संकेत दे चुका है.

आईपीएल के स्टार खिलाड़ी हैं धोनी, कोहली और शर्मा

कयास लगाये जा रहे हैं कि CSK vs RCB के मैच में शायद कोहली और धोनी एक दूसरे के खिलाफ अंतिम बार ग्राउंड पर खेलते नजर आएंगे. महेंद्र सिंह धोनी जुलाई महीने में 43 साल के हो जाएंगे, उस लिहाज से उनके रिटायरमेंट की चर्चा बहुत ही स्वाभाविक है, लेकिन विराट कोहली अभी आईपीएल खेल सकते हैं. वे अभी 35 साल के हैं, लेकिन रिटायरमेंट की चर्चा उनकी भी चल रही है. विराट कोहली अगर खेलना जारी भी रखते हैं, तो ये एक सच्चाई है कि अगर धोनी रिटायरमेंट ले लेते हैं, तो उनका साथ में आज अंतिम मैच होगा. धोनी आईपीएल के इस सीजन में घुटने के दर्द को झेलते हुए खेल रहे हैं. विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाएं हैं. उन्होंने 250 मैच खेलकर 7924 रन बनाएं हैं. वहीं रोहित शर्मा ने 257 मैच खेलकर 6628 रन बनाएं हैं और धोनी ने 253 मैच खेलकर 5218 रन बनाएं हैं. ये तीनों खिलाड़ी आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में टाॅप 6 में शामिल हैं.

Also Read : RCB vs CSK, IPL 2024: चेन्नई और आरसीबी के मैच से पहले जानें हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग XI

IPL Playoffs : आईपीएल प्लेऑफ की जंग का फैसला CSK vs RCB की मैच में, जानें धोनी क्या कर सकते हैं कमाल

The Great Indian Kapil Show: कपिल के शो में होगी कार्तिक आर्यन की शादी, जानें अपकमिंग एपिसोड में कौन-कौन होंगे शामिल, VIDEO

मुंबई का साथ छोड़ सकते हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में जिस तरह का व्यवहार किया, वे उससे काफी निराश दिखे हैं. हालांकि वे अभी 37 साल के ही हैं और उम्मीद है कि वे अगले कुछ साल आईपीएल में दिखेंगे, लेकिन उनके मुंबई के साथ बने रहने की संभावना काफी कम है. मुंबई ने इस साल रोहित को हटाकर हार्दिक पांड्‌या को टीम की कप्तानी सौंपी और टीम प्लेआॅफ तक भी नहीं पहुंच पाई. रोहित शर्मा का बल्ला तो अच्छे से चला, लेकिन टीम कमाल नहीं कर सकी और पांच बार की विनर मुंबई फिसड्डी साबित हो गई है. यही वजह है कि आशंका जताई जा रही है कि रोहित अगले आईपीएल में दूसरी जर्सी में दिख सकते हैं.

2008 में हुई थी आईपीएल की स्थापना

आईपीएल की स्थापना 2008 में हुई थी, तब से लेकर आज तक यह तीनों खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा रहे हैं. ये तीनों ही अपनी-अपनी टीम के आधार रहे हैं, अगर अब ये इस टूर्नामेंट में बदलाव के साथ नजर आएं या ना नजर आएं, तो फैंस पर असर पड़ेगा. खैर ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि भविष्य में क्या होने वाला है. विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में 13 मैच खेल कर 661 रन बनाएं हैं, उनके पास ऑरेंज कैप है. वहीं रोहित शर्मा ने 14 मैच खेलकर 417 रन बनाएं हैं, जबकि धोनी ने 13 मैच खेल कर 138 रन बनाएं हैं, वे आठवें नंबर पर बैंटिंग के लिए आते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >