IPL 2024, RCB vs LSG: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीता, लखनऊ की पहले बल्लेबाजी, देखें Playing XI

IPL 2024, RCB vs LSG: आईपीएल 2024 के 15वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला जा रहा है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन)

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेट कीपर), मयंक डागर, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज और यश दयाल.

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन)

क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), केएल राहुल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक और मयंक यादव.

लखनऊ सुपर जाइंट्स के इम्पैक्ट प्लेयर

मणिमारन सिद्धार्थ, शमर जोसेफ, दीपक हुडा, अमित मिश्रा और कृष्णप्पा गौतम.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इम्पैक्ट प्लेयर

सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, विजयकुमार विशक और स्वप्निल सिंह.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ में एक-एक बदलाव

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने एक बदलाव करते हुए अलजारी जोसेफ की जगह रीस टोपली को मौका दिया है. वहीं लखनऊ ने चोटिल मोहसिन खान की जगह यश ठाकुर को टीम में शामिल किया है.

बेंगलुरु और लखनऊ को जीत की तलाश

आईपीएल 2024 में अबतक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबले जीते हैं. हालांकि आरसीबी ने अबतक तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे केवल एक मैच में जीत मिली है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स से पहले मैच में 6 विकेट से हार मिली थी और पिछले मैच में केकेआर ने 7 विकेट से हराया था. वहीं लखनऊ ने अबतक दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है. लखनऊ को पहले मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ 20 रन से हार मिली थी, जबकि दूसरे मैच में पंजाब किंग्स को 21 रन से हराया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >