IPL 2024 : दिल्ली की जीत के बाद बोले कप्तान ऋषभ पंत-मैंने टीम को चैंपियन की तरह सोचने की सलाह दी

IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्‌स को कल खेले गए मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया है. इस मैच के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि हम प्ले आॅफ में जाने की कोशिश करेंगे

IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्‌स के बीच खेले गए मैच में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच को अपने पाले में लेकर गए. इस जीत के साथ ही दिल्ली के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है. अबतक दिल्ली ने कुल छह मैच खेले हैं, जबकि उन्हें जीत सिर्फ दो में मिली है. मैच में मिली जीते के बाद दिल्ली के कप्तान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने खिलाड़ियों से चैंपियन की तरह खेलने और सोचने की सलाह दी थी, जिसका परिणाम हमें देखने को मिला.

राहत महसूस कर रहा हूं

दिल्ली कैपिटल्स ने कल बढ़िया प्रदर्शन किया और लखनऊ पर छह विकेट की बड़ी जीत दर्ज की. ऋषभ पंत ने मैच के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब थोड़ा अच्छा और सहज महसूस कर रहा हूं. हमारे लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी था. लेकिन इस मैच की जीत से हम संतुष्ट नहीं हो गए हैं, हमें अभी अपने जीत का सफर जारी रखना है और स्ट्रगल करना है, ताकि हम प्ले आॅफ में जगह बना सकें. हमें अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में सुधार करने की जरूरत है, ताकि हम बेहतर प्रदर्शन कर सकें.

कुछ गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी

ऋषभ पंत ने कहा कि गेंदबाजी में हमें और बेहतर करने की जरूरत है, कुछ गेंदबाजों को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी. हम एक टीम के तौर पर खेलते हैं, लेकिन कई बार कुछ चीजें हमारे नियंत्रण में होती हैं और कुछ चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं होती. फिर भी मुझे यह लगता है कि हम बेहतर टीम एकादश की ओर बढ़ चुके हैं.

कुलदीप यादव ने की घातक गेंदबाजी


दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ सुपरजायंट्‌स को रोककर रख दिया और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के आगे वे ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं खड़ा नहीं पाए और मात्र 167 रन पर सिमट गए, जबकि दिल्ली ने अपना लक्ष्य 18.1 ओवर में पूरा कर लिया.कुलदीप यादव को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया. मैच के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कुलदीप यादव ने कहा कि मैं पहले ही मैच में चोटिल हो गया था, ऐसे में टीम को संघर्ष करते हुए देखना मुश्किल था, अब जबकि मैं फिट हो गया हूं अपने फिटनेस का श्रेय पैट्रिक को देना चाहूंगा और उम्मीद करता हूं कि अपनी टीम की जरूरत को पूरा कर पाऊंगा.

Also Read : IPL 2024: PBKS vs RR मैच में बारिश बन सकता है विलेन, मैच से पहले जानें मोहाली के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >