IPL 2024: जानें कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं Opening Ceremony

IPL 2024 को शुरू होने में केवल दो दिन शेष रह गए हैं. आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है. चलिए जानते हैं, कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी.

By Vaibhaw Vikram | March 20, 2024 4:07 PM

IPL 2024 को शुरू होने में केवल 2 दिन शेष रह गए हैं. आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है. जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है. वहीं सभी खिलाड़ी अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं और आईपीएल 2024 सीजन के लिए नेट्स पर काफी मेहनत भी कर रहे हैं. पहला मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा. मैच से पहले आईपीएल 2024 (IPL 2024) का उद्घाटन समारोह (Opening Ceremony) होगा. जहां भारत के कई बड़े स्टार परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे. सभी क्रिकेट प्रेमी जानना चाहते हैं कि वह ये ओपनिंग सेरेमनी कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं, तो चलिए जानते हैं, कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी.

IPL 2024 की ओपनिंग सेरेमनी कई बड़े स्टार्स करेंगे परफॉर्म

सूत्रों के हवाले से 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2024 सीजन के ओपनिंग सेरेमनी में कई बड़े सितारे परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे. जिसमें अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ के परफॉर्मेंस के अलावा सोनू निगम और एआर रहमान की गायकी सभी का मन मोहेंगे. इसके अलावा सोनू निगम और एआर रहमान एक साथ देशभक्ति पर एक खास पेशकश भी कर सकते हैं. इस पूरे ओपनिंग सेरेमनी की टाइमिंग 30 मिनट रखी गई है.

IPL 2024 का शेड्यूल

  1. 22 मार्च 2024 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – चेन्नई.
  2. 23 मार्च 2024 – पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – मोहाली.
  3. 23 मार्च 2024 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – कोलकाता.
  4. 24 मार्च 2024 – राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – जयपुर.
  5. 24 मार्च 2024 – गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस – अहमदाबाद.
  6. 25 मार्च 2024 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स – बेंगलुरु.
  7. 26 मार्च 2024 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस – चेन्नई.
  8. 27 मार्च 2024 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस – हैदराबाद.
  9. 28 मार्च 2024 – राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – जयपुर.
  10. 29 मार्च 2024 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – बेंगलुरु.
  11. 30 मार्च 2024 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स – लखनऊ.
  12. 31 मार्च 2024 – गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – अहमदाबाद.
  13. 31 मार्च 2024 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – विजाग.
  14. 01 अप्रैल 2024 – मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स – मुंबई.
  15. 02 अप्रैल 2024 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – बेंगलुरु.
  16. 03 अप्रैल 2024 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – विजाग.
  17. 04 अप्रैल 2024 – गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स – अहमदाबाद.
  18. 05 अप्रैल 2024 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – हैदराबाद.
  19. 06 अप्रैल 2024 – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – जयपुर.
  20. 07 अप्रैल 2024 – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – मुंबई.
  21. 07 अप्रैल 2024 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात जायंट्स – लखनऊ.

Next Article

Exit mobile version