IPL 2024, SRH vs GT: गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा, मोहित शर्मा ने चटकाए 3 विकेट

IPL 2024, SRH vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 12वें मुकाबले में रविवार को गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से रौंद डाला. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाये. जिसके जवाब में गुजरात ने 19.1 ओवर में केवल तीन विकेट खोकर 168 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. गुजरात की ओर से रिद्धिमान साहा ने 25, शुभमन गिल ने 36 और साई सुदर्शन ने 45 रन बनाये. जबकि डेविड मिलर 44 और विजय शंकर 14 रन बनाकर नाबाद रहे. सनराइजर्स के लिए अब्दुल समद और अभिषेक शर्मा ने 29-29 रन बनाये. जबकि गुजरात टाइटंस के लिए मोहित शर्मा ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

IPL 2024, SRH vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 12वें मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे गुजरात ने 19.1 ओवर में केवल तीन विकेट खोकर 168 रन बनाकर हासिल कर लिया. सनराइजर्स को 34 के स्कोर पर ही मयंक अग्रवाल के रूप में पहला झटका लगा. मयंक 17 गेंदों में 2 चौकों की मदद से केवल 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जबकि पिछले मैच में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलने वाले ट्रैविस हेड भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और केवल 19 रन बनाकर आउट हो गए. हैदराबाद को 58 के स्कोर पर दो झटका लगा. उसके बाद अभिषेक शर्मा 29 रन बनाकर अपना विकेट मोहित शर्मा को दे दिया. पिछले मैच में विस्फोट पारी खेलने वाले हेनरिक क्लासेन को राशिद खान ने 24 के स्कोर पर चलता किया. शाहबाज अहमद ने 20 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से केवल 22 रन बना पाए और मोहित शर्मा के शिकार हुए. अब्दुल समद ने 14 गेंदों में 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रनों की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन रन आउट होकर पवेलियन लौट गए.

गुजरात की ओर से मोहित शर्मा सबसे सफल गेंदबाज

गुजरात टाइटंस की ओर से मोहित शर्मा सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए. जबकि अजमतुल्लाह उमरजई ने 3 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिए. उमेश यादव ने 3 ओवर में 28 रन लुटाकर एडम मार्कराम को अपना शिकार बनाया. राशिद खान ने 4 ओवर में 33 रन लुटाकर केवल एक विकेट लिए. जबकि नूर अहमद ने 4 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट चटकाए.

प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल, गुजरात ने हैदराबाद का स्थान छीना

आईपीएल 2024 में अबतक 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसके बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल हुआ है. गुजराज टाइटंस जो की पहले आठवें नंबर पर मौजूद थी, तीसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराने के बाद उसका स्थान भी छीन लिया. तीन मैच में दो जीत और एक हार के बाद गुजरात की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि हैदराबाद तीन मैच में दो हार और एक जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. इस समय लगातार दो मैच जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स 4 अंकों के साथ टॉप पर मौजूद है. वहीं केकेआर की टीम लगातार दो मैच जीतकर 4 अंकों के साथ नंबर दो पर और दो मैचों में दो जीत के बाद 4 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है.

Also Read: रोहित का आउट होना CSK प्रशंसक पर पड़ा भारी, MI फैंस के हमले से घायल बुजुर्ग की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >