IPL 2024, DC vs PBKS: पंजाब ने दिल्ली को 4 विकेट से हराया, 14 महीने बाद मैदान पर वापसी का जश्न नहीं मना पाए पंत

IPL 2024, DC vs PBKS: आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में शनिवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया. पंजाब की जीत में सैम कुरेन और ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन की बड़ी भूमिका रही. कुरेन ने शानदार अर्धशतक जमाया और लिविंगस्टोन के साथ 67 रन की साझेदारी भी निभाई. दिल्ली ने पंजाब के सामने जीत के लिए 175 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे पंजाब ने 6 विकेट खोकर 19.2 ओवर में 177 रन बनाकर हासिल कर लिया.

IPL 2024, DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराकर पंजाब किंग्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की और ऋषभ पंत को 14 महीने बाद मैदान पर वापसी का जश्न जीत से नहीं मनाने दिया.

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में अभिषेक पोरेल ने खेली नाबाद 32 रनों की पारी

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के रूप में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अभिषेक पोरेल की 10 गेंद पर नाबाद 32 रन की पारी की मदद से नौ विकेट पर 174 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.

सैम कुरेन ने 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली

पंजाब किंग की ओर से सैम करेन ने 47 गेंद पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 63 रन बनाए. जबकि लिविंगस्टोन ने 21 गेंद पर नाबाद 38 रन बनाए जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल हैं. इसमें सुमित कुमार पर अंतिम ओवर में जमाया गया विजयी छक्का भी शामिल है जिससे पंजाब ने 19.2 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बना कर जीत दर्ज की. दिल्ली के 174 रन का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स को 34 के स्कोर पर कप्तान शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा. फिर 42 के स्कोर पर जॉनी बेयरस्टो भी केवल 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि प्रभव प्रभसिमरन सिंह ने 26 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 84 रन तक लेकर गए, लेकिन छक्का लगाने की कोशिश में अपना विकेट दे बैठे. उसके बाद जब पंजाब का स्कोर 100 रन था, उस समय जितेश शर्मा 9 रन पर आउट हो गए. उसके बाद सैम कुरेन और लिविंगस्टोन ने जमकर बल्लेबाजी की और टीम को जीत तक पहुंचा दिया.

14 महीने बाद मैदान पर वापसी करते हुए पंत ने खेली 18 रन की पारी

दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे ऋषभ पंत ने 13 गेंद पर 18 रन बनाए जिसमें दो आकर्षक चौके शामिल हैं. दिल्ली के कप्तान पंत भी हालांकि अपने अन्य बल्लेबाजों डेविड वार्नर (21 गेंद पर 29 रन), मिशेल मार्श (12 गेंद पर 20), शाई होप (25 गेंद पर 33) और अक्षर पटेल (13 गेंद पर 21) की तरह अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए. ऐसे में पोरेल को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा गया और वह टीम प्रबंधन के फैसले पर खरा उतरे. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हर्षल पटेल (47 रन देकर दो विकेट) के पारी के अंतिम ओवर में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 25 रन बटोर कर उनका गेंदबाजी विश्लेषण बिगाड़ दिया.

दिल्ली की ओर से कुलदीप और खलील ने चटकाये सबसे ज्यादा विकेट

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खलील अहमद और कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे. दोनों ने दो-दो विकेट चटकाये. जबकि इशांत शर्मा को एक मात्र विकेट हासिल हुआ. मिशेल मार्श सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 52 रन लिटाए और एक भी विकेट नहीं लिया.

पंजाब की ओर से अर्शदीप और हर्षल पटेल ने चटकाये सबसे ज्यादा विकेट

पंजाब किंग्स की ओर से सबसे ज्यादा विकेट अर्शदीप और हर्षल पटेल ने चटकाए. दोनों ने दो-दो विकेट लिए. जबकि रबाडा, हरप्रीत बराड़ और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट लिए. पंजाब की ओर से सैम कुरेन सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने एक ओवर में 10 रन लुटाए. जबकि रबाडा ने भी 4 ओवर में 36 रन और राहुल चाहर ने 4 ओवर में 33 रन लुटाए.

Also Read: MS Dhoni ने अनुज रावत को किया शानदार रन आउट, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >