IPL 2024, CSK vs RCB Highlights: सीएसके ने पहले मुकाबले में आरसीबी को 5 विकेट से हराया

IPL 2024, CSK vs RCB LIVE Score: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत शुक्रवार को सीएसके और आरसीबी के मुकाबले के साथ हुई. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए और सीएसके को 174 रन का लक्ष्य दिया.

Live Updates
6:00 AM. 23 Mar 24 12:30 AM. 23 Mar

सीएसके ने आरसीबी को 5 विकेट से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है. सीएसके की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने 5 विकेट चटकाए और आरसीबी को 173 के स्कोर पर रोक दिया. रहमान ने फाफ डुप्लेसिस, विराट कोहली कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल जैसे धुरंधर बल्लेबाजों को आउट किया. सीएसके इस सीजन में नये जोश के साथ मैदान पर खड़ा है.

5:55 AM. 23 Mar 24 12:25 AM. 23 Mar

सीएसके ने आरसीबी को 5 विकेट से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है. सीएसके की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने 5 विकेट चटकाए और आरसीबी को 173 के स्कोर पर रोक दिया. रहमान ने फाफ डुप्लेसिस, विराट कोहली कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल जैसे धुरंधर बल्लेबाजों को आउट किया. सीएसके इस सीजन में नये जोश के साथ मैदान पर खड़ा है.

5:22 AM. 23 Mar 24 11:52 PM. 22 Mar

सीएसके को जीत के लिए 12 गेंद पर चाहिए 10 रन

सीएसके को अपना पहला मुकाबला जीतने के लिए 12 गेंद पर 10 रनों की जरूरत है, जो बहुत मुश्किल नहीं है. सीएसके अपना पहला मुकाबला जीतने के लिए लगभग तैयार है. क्रीज पर रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे जमें हुए हैं.

4:56 AM. 23 Mar 24 11:26 PM. 22 Mar

CSK को चौथा झटका, डेरिल मिचेल आउट

डेरिल मिचेल आउट हो गए हैं. सीएसके को चौथा झटका लगा है. मैच अब भी सीएसके की पकड़ में दिख रहा है. मिचेल ने अपनी टीम के लिए 18 गेंद में 22 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में 3 छक्के लगाए.

4:39 AM. 23 Mar 24 11:09 PM. 22 Mar

सीएसके को तीसरा झटका, रहाणे आउट

अजिंक्य रहाणे 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्होंने 19 गेंद का सामना किया और 3 छक्के लगाए. कैमरून ग्रीन की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने उनका कैच पकड़ा. इस वक्त क्रीज पर डिरेल मिचेल और शिवम दुबे क्रीत पर हैं. दुबे इस मुकाबले में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे हैं.

4:24 AM. 23 Mar 24 10:54 PM. 22 Mar

सीएसके को लगा दूसरा झटका, रचिन आउट

रचिन रवींद्र आउट हो गए हैं. उन्होंने 15 गेंद पर शानदार 37 रन बनाए. कर्ण शर्मा की गेंद पर रजत पाटीदार ने उनका कैच पकड़ा. सीएसके को दूसरा झटका लगा है.

IPL 2024, CSK vs RCB Highlights: शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की. पहली बार एमएस धोनी सीएसके की कप्तानी नहीं कर रहे थे. रूतुराज गायकवाड़ ने अपनी कप्तानी में सह बड़ा मुकाम हासिल किया है. आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उनकी टीम ने सीएसके को जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य दिया. सीएसके ने उस लक्ष्य को 19वें ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. एमएस धोनी ने इस मुकाबले से एक दिन पहले टीम की कप्तानी सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंप दी थी. गायकवाड़ की आईपीएल में एक कप्तान के तौर पर यह पहली जीत है. मैच से पहले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, एआर रहमान और सोनू निगम ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. एक ब्रेक से लौटे विराट कोहली इस मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. वह 20 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए. उनका शानदार कैप रचिन रवींद्र ने लपका. यह कैच ऑफ द मैच था. हालांकि कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. वह टी20 फॉर्मेट में 12000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. सीएसके की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने पांच विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >