SRH vs KKR Playing 11: सनराइजर्स का किला भेदने उतरेगी केकेआर, यहां जानिए प्लेइंग 11

आईपीएल 2023 के 47वें मुकाबले में आज (4 मई) सनराइजर्स हैदाराबाद की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

SRH vs KKR IPL 2023: आईपीएल 2023 के 47वें मुकाबले में आज (4 मई) सनराइजर्स हैदाराबाद की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. एक तरफ सनराइजर्स की टीम ने पिछले मुकाबले में दिल्ली को मात दी थी. वहीं केकेआर को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इस मैच में केकेआर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी और सनराइजर्स हैदराबाद लगातार दूसरी जीत दर्ज करने उतरेगी. वहीं इस मैच से पहले यहां जानिए किस प्लेइंग 11 के साथ दोनों टीम उतर सकती है.

पिच रिपोर्ट

यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच पर तेज गेंदबाजों को अच्छी खासी मदद मिलती है. हालांकि पिछले मैच में यहां जमकर रन बरसे थे. ऐसे में उम्मीद यही है कि इस मुकाबले में भी हैदराबाद की पिच पर बड़ा स्कोर बनेगा.

कब और कहां देखें मुकाबला?

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का 47वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

Also Read: PBKS vs MI, IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने पंजाब को 6 विकेट से हराया, सूर्यकुमार यादव का लौटा फॉर्म
हैदराबाद और केकेआर की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11 – मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, ऐडन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसेन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक 

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग 11 – नितीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >