IPL 2020 Points Table : हैदराबाद की जीत के बाद प्वाइंट टेबल में बड़ा उलटफेर, धौनी की टीम चेन्नई सबसे फिसड्डी

IPL 2020, Points Table, Hyderabad win, Dhoni’s team Chennai, bottom आईपीएल में 2020 में अब तक 11 मुकाबले हो चुके हैं. जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ता जा रहा है, रोमांच भी दोगुना होता जा रहा है. अपनी पहली जीत के लिए तरस रही हैदराबाद की टीम ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स पर धमाकेदार जीत दर्ज की, जिससे के बाद टूर्नामेंट और भी दिलचस्प हो गया है. हैदराबाद ने न केवल दिल्ली पर बड़ी जीत दर्ज की, बल्कि उसे प्वाइंट टेबल में टॉप से नीचे गिरा दिया.

नयी दिल्ली : आईपीएल में 2020 में अब तक 11 मुकाबले हो चुके हैं. जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ता जा रहा है, रोमांच भी दोगुना होता जा रहा है. अपनी पहली जीत के लिए तरस रही हैदराबाद की टीम ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स पर धमाकेदार जीत दर्ज की, जिसके बाद टूर्नामेंट और भी दिलचस्प हो गया है. हैदराबाद ने न केवल दिल्ली पर बड़ी जीत दर्ज की, बल्कि उसे प्वाइंट टेबल में टॉप से नीचे गिरा दिया. मैच से पहले तक दिल्ली की टीम 2 मैच में दो जीत के साथ टॉप पर थी और हैदराबाद की टीम सबसे अंतिम स्थान पर थी. लेकिन मैच के बाद नजारा बदल गया.

दिल्ली की टीम टॉप से नीचे खिसक गयी और राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉप पर पहुंच गयी. वहीं हैदराबाद की टीम जो आखिरी स्थान पर मौजूद थी, दो स्थान ऊपर उठकर सीधे 6ठे स्थान पर पहुंच गयी. हैदराबाद ने कोलकाता और चेन्नई को पीछे छोड़ दिया.

Also Read: IPL 2020: पहली जीत से गदगद SRH के कप्तान वॉर्नर, दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया हार का कारण

टूर्नामेंट में अब तक राजस्थान और कोलकाता नाइटराइडर्स को छोड़कर सभी टीमें तीन-तीन मुकाबले खेल चुकी हैं. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है. टूर्नामेंट जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने वाली महेंद्र सिंह धौनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस समय प्वाइंट टेबल पर सबसे नीचे नजर आ रही है. चेन्नई की टीम को 3 मैच में केवल एक में ही जीत मिली है, जबकि दो-दो मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है. धौनी की टीम केवल 2 प्वाइंट लेकर सबसे फिसड्डी टीम बनी हुई है.

Also Read: IPL 2020: सनराइजर्स से मिली हार, दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को भरना पड़ेगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानें क्या है कारण

राजस्थान की टीम ने अब तक 2 मैच में दो जीत के साथ 4 अंक लेकर टॉप पर है. दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम जो पहले टॉप थी, खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गयी है. दिल्ली की टीम के 3 मैच में दो जीत और एक हार के बाद 4 अंक हैं.

आइये एक नजर प्वाइंट टेबल पर डालें

8 टीमें Team मैच खेले जीते हारे मैच ड्रा प्वाइंट अबतक नेट रन रेट
राजस्थान Rajasthan Royals 2 2 0 0 4 0.615
दिल्ली Delhi Capitals 3 2 1 0 4 0.483
बेंगलुरु Royal Challengers Bangalore 3 2 1 0 4 -1.45
पंजाब Kings XI Punjab 3 1 2 0 2 1.498
मुंबई Mumbai Indians 3 1 2 0 2 0.654
हैदराबाद Sunrisers Hyderabad 3 1 2 0 2 -0.228
कोलकाता Kolkata Knight Riders 2 1 1 0 2 -0.767
चेन्नई Chennai Super Kings 3 1 2 0 2 -0.84

Posted By – Arbind Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >