IPL 2020, MI vs CSK : चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत के साथ ही यूएई में आईपीएल 2020 महासंग्राम का आज से आगाज हो जाएगा. धौनी और रोहित शर्मा की टीमें पहले मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अब इंतजार है शाम 7 बजे की. आईपीएल सीजन 13 का वो पल आने वाला ही है जिसका हमें लंबे समय से इंतजार था. महामुकाबले की शुरुआत के साथ ही टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धौनी की भी मैदान पर वापसी हो जाएगी.
धौनी की मैदान पर वापसी भी बेहद खास होगी. इसी साल धौनी ने 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. धौनी ने जब क्रिकेट को बाय-बाय कहा था उस समय शाम के 7:29 बज रहे थे और अब शाम 7:30 बजे फिर से मैदान पर उनकी वापसी होने वाली है.
मालूम हो धौनी आखिरी बार क्रिकेट के मैदान पर 2019 वर्ल्ड कप 2019 में नजर आये थे. 9 जुलाई 2019 को खेले गये पहले सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत हुई थी, जिसमें भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. उस मैच में धौनी ने 72 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाये थे. उस मैच में हार के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गयी थी. जिसके बाद धौनी की जमकर आलोचना हुई थी. क्रिकेट फैन्स भारत की हार के लिए धौनी को ही जिम्मेदार मान रहे थे. धौनी के लिए वो आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साबित हुई.
पूरे 475 दिनों के बाद मैदान पर धौनी की होगी वापसी
महेंद्र सिंह धौनी आखिरी बार 09 जुलाई 2019 को क्रिकेट के मैदान पर नजर आये थे. अब पूरे 13 महीने के बाद फिर से उसी रूप में उनकी वापसी हो रही है. अगर दिन के हिसाब से देखें तो धौनी पूरे 475 दिनों बाद मैदान पर वापसी करेंगे.
Also Read: IPL 2020 : अनोखे अंदाज में आज से शुरू होगा आईपीएल, धौनी के धुरंधरों में दिखेगा फाइनल की हार का असर, भिड़ेंगे चेन्नई और मुंबई के शेर
कप्तान के रूप में होगी धौनी की वापसी
हालांकि इस बार धौनी की वापसी एक कप्तान के रूप में होगी. जब धौनी ने आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला था, तो उस समय धौनी टीम में एक विकेट कीपर बल्लेबाज की भूमिका में थे, लेकिन यूएई में आज जब मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो वो एक कप्तान की रूप में नजर आयेंगे.
Posted By – Arbind Kumar Mishra
