IPL 2020, KXIP vs RCB Latest Update : केएल राहुल की आंधी में उड़ा आरसीबी, पंजाब ने विराट सेना को 97 रनों से रौंदा
IPL 2020, Kings XI Punjab, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli, KL Rahul,IPL 2020 Teams & Players List, indian premium league : केएल राहुल के 69 गेंदों में 7 छक्के और 14 चौकों की विस्फोटक पारी के दम पर किंग्स इलेवन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 97 रनों से हरा दिया. आईपीएल 2020 के 6ठे मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट में 206 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में आरसीबी की पूरी टीम 17 ओवर में केवल 109 रन पर सिमट गयी. पंजाब की ओर से मुरुगन अश्विन और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिये. जबकि शेल्डन कॉटरेल ने दो विकेट चटकाये. मोहम्मद शमी और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट लिये.
IPL 2020, KXIP vs RCB Latest Update : केएल राहुल की आंधी में उड़ा आरसीबी, पंजाब ने विराट सेना को 97 रनों से रौंदा
Live Updates
4:38 AM. 25 Sept 2011:08 PM. 24 Sept
आरसीबी पर हार का खतरा मंडराया, 8 बल्लेबाज लौटे पवेलियन
आरसीबी पर हार का खतरा मंडराने लगा है. चोटी के 8 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं. शिववम दूबे भी केवल 12 रन बनाकर आउट हुए. दूबे को मैक्सवेल ने बोल्ड किया. वहीं उमेश यादव को रवि बिश्नोई ने शून्य पर आउट किया. उसके बाद वाशिंगटन सुंदर को भी 30 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. आउट होने से पहले सुंदर ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 27 गेंदों में 30 रन बनाये.
4:38 AM. 25 Sept 2011:08 PM. 24 Sept
आरसीबी को पांचवां झटका, फिंच के बाद डिविलियर्स भी 28 रन बनाकर आउट
आरसीबी को पांचवां झटका लगा है. आरोन फिंच 21 गेंदों में 3 चौके की मदद से 20 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हुए. उसके बाद डिविलियर्स भी 18 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर मुरुगन अश्विन के शिकार हुए. इस समय आरसीबी का स्कोर 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 57 रन है.
4:38 AM. 25 Sept 2011:08 PM. 24 Sept
आरसीबी का विकेट इस तरह गिरा
पंजाब के खिलाफ आरसीबी ने 5 रन के अंदर अपने चोटी के तीन बल्लेबाजों को खो दिया. पडिक्कल के रूप में आरसीबी को पहला झटका लगा, उस समय टीम का स्कोर केवल 2 रन था. उसके बाद दूसरा विकेट जोश फिलिप का 3 रन के स्कोर पर गिरा. कप्तान कोहली जब आउट हुए उस समय टीम का स्कोर 4 रन था. पडिक्कल ने 1 रन, फिलिप शून्य और कोहली केवल एक रन बनाकर आउट हुए.
4:38 AM. 25 Sept 2011:08 PM. 24 Sept
आरसीबी पर कहर बनकर टूटे पंजाब के गेंदबाज, तीन बल्लेबाज आउट
पंजाब के बड़े स्कोर का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 5 रन के अंदर तीन बल्लेबाज आउट हो गये. शेल्डन कॉटरेल ने पडिक्कल और कप्तान विराट कोहली को अपना शिकार बनाया, तो मोहम्मद शमी ने जोश फिलिप को अपनी गेंद पर बोल्ड किया.
4:38 AM. 25 Sept 2011:08 PM. 24 Sept
आरसीबी की खराब शुरुआत, पहले ही ओवर में आउट हुए देवदत्त पडिक्कल
पंजाब के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गेंबलुरु टीम को बड़ा झटका लगा है. पिछली मैच के हीरो रहे पडिक्कल को शेल्डन कॉटरेल ने अपना शिकार बनाया. पडिक्कल केवल 1 रन ही बना पाये.
4:38 AM. 25 Sept 2011:08 PM. 24 Sept
डेल स्टेन सबसे महंगा साबित हुए, 4 ओवर में लुटाये 57 रन
आरसीबी के गेंदबाजों की आज केएल राहुल ने जमकर धुनाई की. राहुल के सामने किसी भी गेंदबाज की नहीं चली. राहुल की आक्रामक बल्लेबाजी का सबसे अधिक शिकार डेल स्टेन हुए. स्टेन ने 4 ओवर में 57 रन लुटा दिये. आरसीबी की ओर से केवल शिवम दूबे ने दो और चहल ने एक विकेट लिया. चहल ने 4 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिये. दूबे ने 3 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिये.
मुख्य बातें