‘इंडियन क्रिकेट अब पहले जैसा नहीं रहेगा’, वैभव सूर्यवंशी के शतक पर अजय जडेजा का बड़ा बयान, MS Dhoni से भी जोड़ी बात

Ajay Jadeja Comment after Vaibhav Suryavanshi Century: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर आईपीएल इतिहास रच दिया. राजस्थान रॉयल्स ने 210 रन का लक्ष्य महज 15.5 ओवर में हासिल कर मैच 8 विकेट से जीत लिया. अजय जडेजा ने इस पारी को भारतीय क्रिकेट के भविष्य को बदलने वाला पल बताया.

IPL 2025- Ajay Jadeja Comment after Vaibhav Suryavanshi Century: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार की रात एक अद्भुत इतिहास का गवाह बनी. राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में, जिसमें राजस्थान ने 8 विकेट से जीत हासिल की. लेकिन यह आम मैच या केवल एक जीत नहीं थी. ‘गुलाबी नगरी’ ने 28 अप्रैल की रात एक 14 वर्षीय बल्लेबाज की आतिशबाजी को सलाम किया. वैभव सूर्यवंशी ने केवल 35 गेंदों में शतक जड़ दिया. यह आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज और कुल मिलाकर क्रिस गेल (30 गेंद) के बाद दूसरा सबसे तेज शतक रहा. गुजरात टाइटंस के 209 रन के जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने केवल 15.5 ओवर में ही 212 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस कहरदार बल्लेबाजी के बाद अजय जडेजा ने एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि अब भारतीय क्रिकेट पहले जैसा नहीं रहेगा. 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक की रिकॉर्ड-तोड़ पारी को देखकर हैरान हैं. जडेजा ने कहा कि वैभव की तकनीक और मैदान के अलग-अलग हिस्सों को निशाना बनाने की समझ अविश्वसनीय है. उन्होंने हवा में गेंद भेजने की कला में महारत दिखाई और 11 छक्कों की मदद से सिर्फ 38 गेंदों में 101 रन ठोक डाले. अजय जडेजा ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए कहा, “कुछ शॉट्स तो ऐसे थे जो पहले सिर्फ सपना होते हैं और फिर उन्हें अंजाम देना पड़ता है. एक 14 साल का खिलाड़ी ऐसा सोच सकता है, ये ही चौंकाने वाला है. जब उसने शार्दुल ठाकुर के खिलाफ पहली बार बल्लेबाजी की थी और 30 रन बनाकर आउट हुआ था, तब उसकी आंखों में आंसू थे. लेकिन कुछ ही मिनटों में वह डगआउट में फिर से मुस्कुरा रहा था. 14 साल की उम्र में भावनाओं को संभालने की ये ताकत बहुत बड़ी बात है. उसका माइंडसेट बेहद खास है. मैं सीधी तुलना नहीं कर रहा, लेकिन जैसे एमएस धोनी के आने से छोटे शहरों के बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा था, वैभव की ये पारी हर 14-15 साल के बच्चे के लिए नई प्रेरणा बन सकती है. इस पारी के बाद भारतीय क्रिकेट पहले जैसा नहीं रहेगा.”

वैभव की पारी सचिन और पार्थिव से भी निराली

GT के अनुभवी गेंदबाजों मोहम्मद सिराज और ईशांत शर्मा के खिलाफ आत्मविश्वास से भरी शुरुआत, और फिर राशिद खान की फिरकी को निशाना बनाकर उन्होंने साबित कर दिया कि वो बड़े मंच के लिए तैयार हैं. जडेजा ने कहा, “मैंने इतनी शानदार पारी कभी नहीं देखी. हमने 14-15 साल की उम्र में सचिन तेंदुलकर को देखा, लेकिन उन्होंने रणजी और दिलीप ट्रॉफी जैसे पड़ाव पार किए. पार्थिव पटेल बिना फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेले भारत के लिए टेस्ट बचा ले गए थे, लेकिन ये मामला बिल्कुल अलग है.”

वैभव ने दिग्गजों के आगे सपना जी कर दिखा दिया

उन्होंने आगे कहा, “ये T20 क्रिकेट है, जहां एक निडर 14 साल का लड़का रशीद खान, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों की बखिया उधेड़ देता है. 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वह बिना डरे बस खेलता रहा. ऑन-साइड के साथ ऑफ-साइड में भी कुछ अद्भुत शॉट्स लगाए. प्रसिद्ध कृष्णा की धीमी गेंद पर बैकफुट से लॉन्ग-ऑफ पर लगाया गया छक्का वाकई अविश्वसनीय था.” अंत में जडेजा ने कहा, “मेरे पास वो शब्द नहीं हैं जो मैं इस भावना को बयां करने के लिए ढूंढ सकूं. हम सब जो क्रिकेट खेल चुके हैं, 14-15 की उम्र में ऐसे ही लम्हों का सपना देखते थे, ड्रॉइंग रूम में या गली क्रिकेट में. लेकिन वैभव ने IPL जैसे मंच पर, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों के सामने वो सपना जी कर दिखा दिया है.”

‘पूरा इलाका, पूरा बिहार…’ वैभव सूर्यवंशी के शतक पर पिता गदगद, बेटे के शानदार IPL आगाज के लिए 5 दिग्गजों को दिया क्रेडिट

‘मां केवल 3 घंटे सोती है, पापा ने नौकरी छोड़ दी…’, वैभव सूर्यवंशी हुए भावुक, पैरेंट्स के संघर्ष को किया बयां

‘सर, आज मारूंगा…’ वैभव सूर्यवंशी ने मैच से ही कर दी थी भविष्यवाणी, कोच ने किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >