इयान बिशप ने सुनाया सचिन तेंदुलकर का किस्सा, वैभव सूर्यवंशी की तुलना करते हुए कही बड़ी बात

Ian Bishop on Sachin Tendulkar and Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी ने दुनियाभर के दिग्गजों को हैरान कर दिया है. वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज इयान बिशप ने उनकी तुलना युवा सचिन तेंदुलकर से की है. बिशप ने 1990 में तेंदुलकर से मिले छक्के की याद साझा करते हुए वैभव की तारीफ की.

Ian Bishop On Sachin Tendulkar and Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की धुआंधार पारी पर दुनिया भर के दिग्गज हैरान हैं. उनकी प्रशंसा में अब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का हवाला दिया जा रहा है. वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने 1990 में एक किशोर सचिन तेंदुलकर को गेंदबाजी करने की यादें ताजा करते हुए बताया कि कैसे सचिन ने उन्हें एक करारा छक्का मारकर हिला कर रख दिया था. इसी बात को जोड़ते हुए उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन से की, जिन्होंने सोमवार को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ शतक लगाकर इतिहास रच दिया.

1988 से 1998 के बीच वेस्टइंडीज के लिए 279 विकेट लिए महान गेंदबाज इयान बिशप ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के साथ अपनी यादें साझा कीं. उन्होंने बताया कि 1990 में इंग्लैंड दौरे पर भारत ने डर्बीशायर के खिलाफ एक टूर मैच खेला था, जहां चेस्टरफील्ड की उछाल भरी पिच पर 17 वर्षीय सचिन ने 105 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई थी. बिशप ने कहा, “मैंने बाउंसी लेंथ पर बॉल डाली और सोचा कि अब तो खेल हमारे हाथ में है, लेकिन इस छोटे से लड़के ने मुझे मिडविकेट के ऊपर एक पेड़ के पार छक्का मार दिया. मुझे ऐसा लगा कि मैं अपने करियर के पीक पर था और ये बच्चा मुझे उड़ाकर ले गया.”

उसी तरह, जब बात वैभव सूर्यवंशी की हुई तो बिशप ने कहा, “यह बच्चा तो सचिन से भी छोटा है. वह महज 14 साल का है और विश्व स्तरीय गेंदबाजों का सामना कर रहा है. यकीनन उसने प्रसिध कृष्णा, मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों को चौंका दिया होगा.” वैभव ने GT के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों में 101 रन (7 चौके, 11 छक्के) की पारी खेली और यशस्वी जायसवाल (70*) के साथ मिलकर 166 रन की साझेदारी की, जिससे RR ने 210 रन का लक्ष्य केवल 15.5 ओवर में हासिल कर लिया.

बिशप ने आगे कहा, “ये तर्क से परे है. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि GT ने किस तरह की गेंदबाज़ी की, ये बच्चा सिर्फ 14 साल का है! उसने जो किया, वो अद्भुत था. भविष्य में गेंदबाज कैसे उसका सामना करेंगे ये अलग बात है, लेकिन आज की रात सिर्फ वैभव की थी.”

वैभव सूर्यवंशी के शतक में बने रिकॉर्ड 

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में इतिहास रचते हुए सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया, जो टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज़ और किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा सबसे तेज़ शतक है. महज 14 साल और 32 दिन की उम्र में उन्होंने टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाला खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया, इस दौरान उन्होंने विजय जोल का रिकॉर्ड तोड़ा. यह शतक टी20 क्रिकेट का सातवां सबसे तेज़ शतक भी है. 

वैभव ने केवल 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो IPL इतिहास में पांचवां सबसे तेज़ अर्धशतक है, और इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र में IPL फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए. उनकी 101* रनों की तूफानी पारी में 94 रन बाउंड्रीज़ से आए, जिसमें 7 चौके और 11 छक्के शामिल थे, और यह किसी भी IPL शतक में सबसे अधिक (93%) बाउंड्री प्रतिशत रहा. उन्होंने मुरली विजय के साथ एक IPL पारी में भारतीय खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक 11 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी भी की. 

यशस्वी जायसवाल के साथ उनकी 166 रन की अटूट साझेदारी राजस्थान रॉयल्स की किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई, जिसने 2022 में बटलर और पडिक्कल की 155 रन की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया. वैभव ने सिर्फ तीन पारियों में ही IPL शतक जड़ दिया, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज़ है, और इस मामले में उन्होंने प्रियंश आर्य और पॉल वल्थाटी को पीछे छोड़ा. अब तक उन्होंने तीन मैचों में 75.50 की औसत और 222.05 के स्ट्राइक रेट से कुल 151 रन बनाए हैं.

रॉयल्स को मुंबई के खिलाफ वैभव से उम्मीद

अब राजस्थान रॉयल्स का अगला मैच 1 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा. यह उसी जयपुर के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में एक शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है, जब वैभव का सामना जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों से होगा. प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने वाले वैभव से फिर उसी तरह की पारी की उम्मीद होगी. 

106 मी. छक्का, सुपरमैन कैच, हैट्रिक विकेट और चार रिव्यू, मिचेल स्टार्क ने फेंका गजब का रोमांचक ओवर

‘मैच का टर्निंग पॉइंट था’, जीत के बाद रहाणे ने इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट, पर रह गई एक कसक, बोले- सच कहूं तो…

कुलदीप यादव को बैन करने की उठी मांग, रिंकू सिंह को जड़े दो तमाचे, तमतमा गया KKR बल्लेबाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >