हर्षल पटेल ने काटा गदर, धोनी पर बनाया दबदबा और बुमराह का तोड़ा रिकॉर्ड, मैच के बाद इनका जताया आभार

IPL 2025 CSK vs SRH, Harshal Patel Record: आईपीएल 2025 के 43वें मैच में हर्षल पटेल ने सीएसके के खिलाफ 4 विकेट लेकर हैदराबाद को जीत दिलाई और धोनी को आउट करते हुए दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. वे आईपीएल इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा 5 बार चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय पेसर बन गए हैं. साथ ही धोनी को चार बार आउट कर अब वे बुमराह के साथ संयुक्त रूप से तीसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं.

IPL 2025 CSK vs SRH, Harshal Patel Record: आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में हर्षल पटेल ने अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ हैदराबाद की जीत की नींव रखी, बल्कि दो खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर, जो तेज गेंदबाजों के लिए आसान नहीं मानी जाती, वहां हर्षल ने चार ओवर में 28 रन देकर चार अहम विकेट चटकाए. उन्होंने इस दौरान एमएस धोनी को भी चलता किया, जो कि उनके लिए खास उपलब्धि रही. इस मैच के साथ ही हर्षल आईपीएल इतिहास में भारत की ओर से सबसे ज्यादा बार एक पारी में चार विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा और लक्ष्मीपति बालाजी जैसे दिग्गज चार-चार बार यह कारनामा कर चुके थे, लेकिन हर्षल अब पांच बार ऐसा कर चुके हैं.

चेन्नई के खिलाफ हर्षल का यह प्रदर्शन कोई संयोग नहीं है. वह इस टीम के खिलाफ बार-बार खुद को साबित करते आए हैं. दिलचस्प बात है कि इस मैच में धोनी को आउट करने के मामले में भी हर्षल ने खुद को खास साबित किया है. वह अब जहीर खान (7 बार) और प्रज्ञान ओझा (6 बार) के बाद संयुक्त रूप से तीसरे ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने धोनी को सबसे ज्यादा बार पवेलियन भेजा है. धोनी को चार बार आउट करने के मामले में अब वह संयुक्त रूप से बुमराह के साथ हैं.  

चेपॉक पर हर्षल का शानदार रिकॉर्ड

चेपॉक स्टेडियम की बात करें तो वहां हर्षल पटेल का रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है. उन्होंने अब तक इस मैदान पर छह मैचों में 15 विकेट लिए हैं और उनका औसत सिर्फ 8.53 का है. उनका इकोनॉमी रेट 6.09 और स्ट्राइक रेट 8.4 रहा है, जो दर्शाता है कि वे न केवल किफायती गेंदबाज हैं, बल्कि नियमित रूप से विकेट भी निकालते हैं. ऐसे में चेन्नई की टीम के लिए वे किसी ‘विलेन’ से कम नहीं. वे चेन्नई के खिलाफ अब तक तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं, जबकि आईपीएल में उन्हें 5 बार ही इस पुरस्कार से नवाजा गया है.

शानदार गेंदबाजी के लिए हर्षल ने की रणनीति

मैच के बाद हर्षल ने अपनी योजना पर बात की.  उन्होंने कहा शुरू से ही विकेट पर गेंदबाजी की योजना बनाई थी और लेंथ पर गेंद डालते हुए बल्लेबाजों को मिडविकेट और स्क्वायर लेग के ऊपर खेलने को मजबूर करना चाहा.हर्षल ने कहा, “मैंने जल्दी समझ लिया था कि लेंथ पर गेंदबाजी और स्टंप्स को टारगेट करना जरूरी है. हॉरिजॉन्टल बैट शॉट्स लगाना मुश्किल हो रहा था, इसलिए मैं बल्लेबाजों को स्क्वायर लेग और मिडविकेट के ऊपर खेलने पर मजबूर करना चाहता था.” उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस के खिलाफ अपनी रणनीति पर कहा, “मैं उसे लेंथ पर ही गेंदबाजी कर रहा था. वाइड डालने की कोशिश नहीं कर रहा था, लेकिन अच्छा रहा कि वह प्लान काम कर गया.” हर्षल ने इस मौके पर अपने परिवार का भी आभार जताया, जो उन्हें प्रोफेशनल क्रिकेट के उतार-चढ़ाव में मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. 

हर्षल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट झटके, जिससे सीएसके की टीम 19.5 ओवर में 154 रन पर सिमट गई. उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. उन्होंने सैम करन, फॉर्म में चल रहे डेवाल्ड ब्रेविस, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और नूर अहमद जैसे अहम बल्लेबाजों को आउट किया. 155 रन के लक्ष्य को एसआरएच ने 18.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ एसआरएच की प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी जिंदा है और वह अब 8वें स्थान पर पहुंच गया है. 

SRH की जीत में पैट कमिंस ने इन्हें दिया क्रेडिट, लेकिन रह गई एक कसक, बोले- काश हम इसे…

CSK की हार के बाद भड़के धोनी, लगातार चूक पर इन खिलाड़ियों पर बरसे, केवल इस खिलाड़ी की तारीफ की

Watch Video: बाज की तरह झप्पटा मारकर पकड़ लिया कैच, काव्या मारन का रिएक्शन देख फैंस हुए गदगद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >