हार-जीत के बाद हार्दिक पांड्या एंड टीम और आशीष नेहरा पर जुर्माना, BCCI ने इस वजह से दिया दंड

IPL 2025 Hardik Pandy and Ashish Nehra Fined in GT vs MI: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 56वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में गुजरात ने 3 विकेट से जीत हासिल की. हालांकि जीत-हार के बाद दोनों टीमों पर जुर्माना लगा. जहां गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा पर दंड लगा, तो मुंबई की ओर से हार्दिक पांड्या और टीम पर जुर्माना लगा.

IPL 2025 Hardik Pandy and Ashish Nehra Fined in GT vs MI: आईपीएल 2025 के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मुकाबला हुआ. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया. इस जीत के साथ जीटी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई. हालांकि जीत की खुमारी गुजरात के लिए भी नुकसानदेह रही, तो मुंबई इंडियंस को हार के बाद दोहरा झटका लगा. मैच में धीमी ओवर गति के कारण एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया है. उनके साथ ही गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा पर भी जुर्माना ठोका गया है. लीग की आधिकारिक वेबसाइट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी. यह इस सीजन में उनकी टीम का ओवर-रेट से जुड़ा दूसरा अपराध था, जिसके चलते हार्दिक पांड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं आशीष नेहरा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा. 

आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, “मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 56 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है. चूंकि यह इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा अपराध था, इसलिए पांड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. प्लेइंग इलेवन के अन्य सदस्यों, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर और कन्कशन सब्स्टीट्यूट भी शामिल हैं, उन पर भी 6 लाख रुपये या उनके मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया गया है.”

गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा पर भी आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनके मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है. उन्होंने लेवल 1 के अपराध (अनुच्छेद 2.20- खेल भावना के विपरीत व्यवहार) को स्वीकार किया और मैच रेफरी के निर्णय को मान लिया. लेवल 1 के उल्लंघनों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है.

GT vs MI मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें तो, गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए. इसके जवाब में गुजरात जब बैटिंंग करने उतरी, तो बारिश ने दो बार खलल डाला, जिसकी वजह से डीएलएस मेथड की वजह से 19 ओवर में 147 रन का लक्ष्य तय किया गया. अंतिम ओवर में 15 रन की जरूरत थी, जिसे राहुल तेवतिया (11*) और जेराल्ड कोएट्ज़ी (12) और अरशद खान (1*) ने आखिरी गेंद तक संघर्ष करते हुए गुजरात को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई.

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस 8 जीत और 3 हार के साथ 16 अंकों पर अंकतालिका में शीर्ष पर है. जबकि मुंबई इंडियंस 7 जीत और 5 हार के साथ 14 अंकों पर चौथे स्थान पर है. उनकी छह मैचों की जीत की लय टूट गई. अब उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगले दो मैच में जीत की आवश्यकता होगी. 

‘भारत की ढाल…’, ऑपरेशन सिंदूर पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा बयान, दुनिया को बताई देश की शक्ति

एक ही मैच में विराट कोहली चौथे स्थान पर खिसके, गुजरात के बल्लेबाज हाथ धोकर पड़े पीछे

जीत की राह में रोड़ा थे अंपायर! GT vs MI मैच में भड़क उठे आशीष नेहरा, तेवतिया ने भी दिखाए तेवर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >