IPL 2025 क्वालिफायर और एलिमिनेटर वेन्यू में बदलाव का खेल, इस पूर्व खिलाड़ी ने निभाई अहम भूमिका

IPL 2025 Qualifier and Final Venue: BCCI ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर IPL 2025 के प्लेऑफ कार्यक्रम की घोषणा की. लीग चरण के 70 रोमांचक मुकाबलों के बाद, एक्शन अब न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में शिफ्ट होगा, जहां 29 मई को शीर्ष दो टीमों के बीच क्वालिफायर 1 और 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालिफायर 2 (1 जून) और बहुप्रतीक्षित फाइनल (3 जून) आयोजित किया जाएगा. क्वालिफायर 2 में क्वालिफायर 1 की हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता से भिड़ेगी.

IPL 2025 Qualifier and Final Venue: आईपीएल के 18वें सीजन के प्लेऑफ के स्थानों की घोषणा मंगलवार को की गई. नए शेड्यूल के अनुसार, 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में क्वालिफायर 1 खेला जाएगा, जिसमें अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें आमने-सामने होंगी. इसके बाद 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा. आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबलों को हैदराबाद और कोलकाता से न्यू चंडीगढ़ और अहमदाबाद स्थानांतरित करने के फैसले के बाद यह बात सामने आई है कि भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने पंजाब को मेजबान शहर बनाने में अहम भूमिका निभाई है. 

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, “हरभजन इस फैसले को आगे बढ़ाने में प्रमुख भूमिका में थे. उन्होंने BCCI के मुख्य निर्णयकर्ताओं को यह यकीन दिलाया कि न्यू चंडीगढ़ सिर्फ सुविधाओं के लिहाज से नहीं, बल्कि स्थानीय दर्शकों के उत्साह के मामले में भी पूरी तरह तैयार है. उनकी भूमिका केवल सिफारिशों तक सीमित नहीं थी, उन्होंने वेन्यू का निरीक्षण, पिच का मूल्यांकन और लॉजिस्टिक तैयारियों में भी भाग लिया.” न्यू पीसीए स्टेडियम के अलावा, अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम ( दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम) आईपीएल 2025 के क्वालिफायर 2 (1 जून) और फाइनल (3 जून) की मेजबानी करेगा. IPL गवर्निंग काउंसिल ने मौसम और लॉजिस्टिक सुविधाओं जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए इन नए स्थलों का चयन किया है.

पीसीए के एडवाइजर भी हैं हरभजन

संन्यास के बाद से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के चीफ क्रिकेटिंग एडवाइजर हरभजन सिंह पंजाब में शीर्ष स्तर के क्रिकेट की वापसी के प्रबल पक्षधर रहे हैं. मोहाली के मुख्य वेन्यू के रूप में गिरावट के बाद से पंजाब में अंतरराष्ट्रीय और IPL मैचों की संख्या में गिरावट आई थी. मुल्लांपुर में आधुनिक स्टेडियम के निर्माण के साथ, हरभजन ने पंजाब में फिर से एलीट क्रिकेट लाने के इस मौके को भुनाया. 

आईपीएल प्लेऑफ का समीकरण

वहीं आईपीएल के सफर की बात करें, तो गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आखिरी प्लेऑफ स्थान के लिए कड़ा मुकाबला जारी है. दोनों टीमें वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी, लेकिन यह अहम मुकाबला बारिश से प्रभावित हो सकता है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार शाम मुंबई के लिए अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली vs मुंबई मुकाबला रद्द हुआ, तो…

मंगलवार रात करीब 8 बजे मुंबई में बारिश शुरू हो गई, जिससे दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का अभ्यास सत्र बीच में ही रद्द करना पड़ा. तब तक मुंबई इंडियंस का अभ्यास पूरा हो चुका था. वानखेड़े स्टेडियम के ऊपर पूरे शाम भारी बारिश और घने बादल छाए रहे. अगर यह मुकाबला रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा और उनकी अंतिम लीग मैचों पर सब कुछ निर्भर करेगा. मुंबई 26 मई को अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स से भिड़ेगी, जबकि दिल्ली 24 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब के खिलाफ खेलेगी.

प्लेऑफ की जंग में बारिश बनेगी विलेन! DC vs MI मैच में मौसम ने ली करवट, तो कैसा बनेगा समीकरण

बल्ले ही नहीं संस्कारों ने भी जीता दिल, वैभव सूर्यवंशी ने छुए धोनी के पैर, वायरल हुआ Video

कप्तान के लिए पूर्व चयनकर्ताओं की पहली पसंद जसप्रीत बुमराह, इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >