गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, गेंदबाजों पर बरसे गिल और बटलर

GT vs RCB, IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 4 विकेट से हरा दिया.

GT vs RCB, IPL 2026: गुजरात ने टॉस जीतकर घातक गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को 19.2 ओवर में महज 155 रन पर समेट दिया. फिर 15.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी की यह तीसरी हार है, तो गुजरात की यह पांचवीं जीत है.

गुजरात की ओर से गिल और बटलर ने खेली तूफानी पारी

गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने विस्फोटक पारी खेली. गिल ने 18 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए. जबकि जोस बटलर ने 19 गेंद पर 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए. जेसन होल्डर ने 10 गेंदों का सामना किया, एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए. राहुल तेवतिया ने 27 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 17 गेंदों का सामना किया और 4 चौके जमाए. राशिद खान एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर नाबाद लौटे. 156 रन का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही 42 रन के स्कोर पर साई सुदर्शन केवल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उसके बाद गिल भी, जब टीम को स्कोर 57 रन था, उस समय आउट हो गए.

गुजरात की ओर से अरशद खान ने चटकाए 3 विकेट

गुजरात की ओर से अरशद खान ने 3.2 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए. जबकि जेसन होल्डर और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए. मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

आरसीबी की ओर से पडीक्कल ने 40 रन बनाए, तो भुवी ने 3 विकेट चटकाए

आरसीबी के लिए देवदत्त पडीक्कल 40 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि विराट कोहली ने 28 और कप्तान रजत पाटीदार ने 19 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए. जबकि रोमारियो शेफर्ड ने दो और सुयश शर्मा ने एक विकेट लिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >