GT vs SRH: सुदर्शन-सुंदर का अर्धशतक, सनराइजर्स हैदराबाद को मिला 169 रनों का लक्ष्य

गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मुकाबले में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में दोनों टीमें बिना बदलाव के साथ उतरी है.

GT vs SRH: आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला गुजरात टाइंटस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए.

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद जोस बटलर भी 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

साई सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी

तीसरे विकेट के लिए साई सुदर्शन और निशांत सिंधु ने 38 रनों की साझेदारी की. निशांत 22 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद सुदर्शन को वाशिंगटन सुंदर का साथ मिला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की. इस दौरान सुदर्शन ने अपना अर्धशतक पूरा किया. 44 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेलकर सुदर्शन आउट हो गए.

वाशिंगटन सुंदर ने भी जड़ा अर्धशतक

उसके बाद वाशिंगटन सुंदर भी अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौट गए. सुंदर ने 33 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली. अंत में जेसन होल्डर ने 11 और राहुल तेवतिया ने 4 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए साकिब हुसैन ने 2, प्रफुल हिंगे ने 2, पैट कमिंस ने 1 विकेट चटकाए.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), हाइनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, अरशद ख़ान, कगिसो रबाडा और मोहममद सिराज.

इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और ग्लेन फिलिप्स.

टॉस जीतने के बाद पैट कमिंस ने क्या कहा?

पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. गेंदबाजी का फैसला करते हुए कहा कि हमने यहां पर पहले नहीं खेला है. इसी वजह से देखना चाहते हैं गेंद क्या करती है और उसके बाद रन चेज करना चाहते है. उम्मीद है कि बाद में पिच बैटिंग के लिए बेहतर हो जाएगी. कोई भी पिच को एकदम परफेक्ट तरीके से नहीं पढ़ सकता है. हमारे अभी तीन मैच बचे हुए हैं. अभिषेक शर्मा ने बताया कि GT का रिकॉर्ड हमारे ख़िलाफ बेहतर है. मैंने कहा कि यह परफेक्ट चीज है. अब हमारे पास खोने को कुछ नहीं है और सारा दबाव उनके ऊपर है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: क्या कम हो रहा है IPL का जादू? व्यूअरशिप में आई 25 फीसदी गिरावट, फैंस का भी हुआ मोहभंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >