आखिरकार IPL में खुली इस खिलाड़ी की किस्मत, GT ने दिया मौका, 3 साल बाद मिला मौका

Glenn Phillips in IPL 2026: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स की किस्मत आखिरकार खुल गई है. पूरे 3 साल के इंतजार के बाद फिलिप्स ने आईपीएल में वापसी की है. आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया है.

Glenn Phillips in IPL 2026: आईपीएल में कब किस प्लेयर की किस्मत चमक जाए, यह कह पाना मुश्किल है. कई बार इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सीनियर प्लेयर भी बेंच पर बैठे रह जाते हैं. न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स की कहानी भी बिल्कुल ऐसी ही है. तीन साल के लंबे इंतजार के बाद उनकी आईपीएल में वापसी हुई है. आईपीएल 2026 के चौथे मैच में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया.

टॉस के समय गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने इस बात का ऐलान किया. इसी के साथ फिलिप्स का तीन साल का सूखा खत्म हो गया. यह मैच गुजरात टाइटंस के लिए उनका डेब्यू मैच भी है. अब क्रिकेट फैंस को उनसे काफी उम्मीदे हैं.

खुद को साबित करने की अहम चुनौती

अब आईपीएल 2026 में गुजरात की तरफ से अपना डेब्यू करने के बाद फिलिप्स के सामने खुद को साबित करने की अहम चुनौती है. वह अपने पिछले साधारण प्रदर्शन को भूलना चाहेंगे और एक नई शुरुआत करना चाहेंगे. अगर वह पंजाब किंग्स के खिलाफ इस पहले मैच में अपने बल्ले और गेंद से शानदार खेल दिखाते हैं, तो इस पूरे सीजन में उनका प्लेइंग इलेवन में बने रहना तय माना जा रहा है. यह मैच उनके आईपीएल करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.

सनराइजर्स हैदराबाद में नहीं मिला था मौका

ग्लेन फिलिप्स ने अपना पिछला मैच साल 2023 के आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए खेला था. उस सीजन में उन्हें केवल पांच मैचों में मौका दिया गया था, जिसमें उन्होंने 39 रन बनाए थे. इसके बाद हैदराबाद की मैनेजमेंट ने 2024 के पूरे टूर्नामेंट में उन्हें एक भी मैच में नहीं खिलाया. वह पूरे समय सिर्फ बेंच पर ही बैठे रहे. न्यूजीलैंड की नेशनल टीम में एक नियमित प्लेयर होने के बावजूद उन्हें आईपीएल में लगातार नजरअंदाज किया गया. इस बात ने सभी क्रिकेट जानकारों को काफी हैरान किया था.

2025 के सीजन में चोट ने किया था निराश

आईपीएल 2025 से पहले हुई मेगा नीलामी में गुजरात टाइटंस की टीम ने ग्लेन फिलिप्स पर भरोसा जताया था. गुजरात ने इस कीवी प्लेयर को दो करोड रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. टीम में आने के बाद उन्हें मौके मिलने की पूरी उम्मीद थी. लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने के केवल दो हफ्तों के भीतर ही उनके साथ हादसा हो गया. फील्डिंग करते समय वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए. इस चोट के कारण वह बिना कोई मैच खेले पूरे सीजन से बाहर हो गए थे.

राजस्थान रॉयल्स के साथ हुई थी शुरुआत

न्यूजीलैंड के इस ऑलराउंडर ने अपना आईपीएल डेब्यू साल 2021 में किया था. उस समय वह राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा बने थे. अपने पहले आईपीएल सीजन में फिलिप्स ने कुल तीन मैच खेले थे, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 26 रन ही निकले थे. इंटरनेशनल क्रिकेट के बेहतरीन रिकॉर्ड के मुकाबले आईपीएल में उनका प्रदर्शन अब तक उनके नाम के अनुरूप बिल्कुल नहीं रहा है. उनके रिकार्ड्स इस लीग में काफी साधारण रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

कौन हैं IPL 2026 में डेब्यू करने वाले अशोक शर्मा, 150 KM की रफ्तार से करते हैं गेंदबाजी

वाह क्या बॉलिंग है! अर्जुन तेंदुलकर की यॉर्कर गेंद देखकर चौंक जाएंगे आप

PBKS vs GT: पंजाब ने जीता टॉस, गुजरात की बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग 11

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >