ऐसे जश्न का समर्थक नहीं, बेंगलुरु हादसे गौतम गंभीर का रिएक्शन, कहा- 2007 में भी…

Gautam Gambhir on RCB IPL 2025 Victory Celebration: आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2025 का पहला खिताब जीतने के बाद बेंगलुरु में भव्य जश्न मनाया. हालांकि, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर विजय यात्रा के दौरान भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों की जान गई गौतम गंभीर ने इंग्लैंड सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल के साथ मिलकर इस हादसे पर प्रशासन की लापरवाही पर चिंता जताई.

Gautam Gambhir on RCB IPL 2025 Victory Celebration: आरसीबी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल का पहला खिताब जीतने के बाद बेंगलुरु में जोरदार जीत का जश्न मनाया. हालांकि, यह खुशी का पल बेंगलुरु के लिए एक दुखद हादसे में बदल गया जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी की विजय यात्रा के दौरान भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण भगदड़ मच गई. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के नव नियुक्त कप्तान शुभमन गिल के साथ गौतम गंभीर ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर प्रशासन और संबंधित पक्षों की लापरवाही को लेकर चिंता जताई.

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आरसीबी की आईपीएल खिताबी जीत के समारोह के आयोजन में शामिल सभी लोगों की बृहस्पतिवार को कड़ी आलोचना की. 35,000 की क्षमता वाले स्टेडियम में करीब 2 से 3 लाख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मुफ्त पासों का वितरण, भीड़भाड़ और सीमित सीटें इस त्रासदी के मुख्य कारण बने, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. कोलकाता में दो आईपीएल खिताब जीतने वाले समारोहों और भारत के 2007 टी20 विश्व कप जीतने के अभियान का हिस्सा रहे गंभीर ने सभी से ‘जिम्मेदार नागरिक’ बनने और लोगों के इसके लिए तैयार नहीं होने की स्थिति में ऐसे समारोह का आयोजन नहीं करने का आग्रह किया.

रोड शो के पक्ष में कभी नहीं रहा

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम के रवाना होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गंभीर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं कभी रोड शो के पक्ष में नहीं था. यहां तक ​​कि 2007 में भी मैं इसके पक्ष में नहीं था. इसे बंद दरवाजे के पीछे या स्टेडियम में करें. मुझे उम्मीद है कि भविष्य में ऐसा कुछ नहीं होगा.’’ गंभीर ने इस पर टिप्पणी नहीं की कि इसके लिए कौन जिम्मेदार हैं या क्या पिछले कुछ वर्षों में प्रशंसकों की प्रकृति बदल गई है.

जिम्मेदार नागरिक बनने की जरूरत

भारत के मुख्य कोच ने कहा, ‘‘हमें हर पहलू में जिम्मेदार नागरिक होने की जरूरत है, चाहे वह फ्रेंचाइजी हो या नहीं. अगर हम रोड शो करने के लिए तैयार नहीं थे तो हमें ऐसा नहीं करना चाहिए था. आप 11 लोगों को नहीं खो सकते.’’ गंभीर ने कहा कि तैयारी और सावधानी पहले आनी चाहिए, जश्न बाद में हो सकता है.

आरसीबी ने सहायता देने की घोषणा की

इस त्रासदी के बाद आरसीबी ने एक बयान जारी कर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की. फ्रेंचाइजी ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और “RCB Cares” नामक एक फंड बनाया, जिससे घायल प्रशंसकों की मदद की जाएगी. हालांकि, इस हादसे के बाद अब आईपीएल चैंपियन टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

भारत-इंग्लैंड सीरीज का बदल गया नाम! दोनों देशों के इन दिग्गजों पर खेली जाएगी ट्रॉफी

‘मानसिक अस्पष्टता’ के कारण विराट कोहली ने टेस्ट रिटायरमेंट लिया, ग्रेग चैपल ने बताया गजब का कारण

India vs England: कौन से 3 टेस्ट मैच खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, कोच गंभीर ने दिया जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >