वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने बदला इतिहास, आधा दर्जन से ज्यादा रिकॉर्ड हुए ध्वस्त; देखें पूरी लिस्ट

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए.

Records Broken By Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली. न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस मुकाबले में रियान पराग की कप्तानी वाली टीम के लिए बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के जड़े.

बुधवार (27 मई) को खेली गई इस धमाकेदार पारी में वैभव महज 3 रन से अपने शतक से चूक गए, लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के सामने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए. वैभव ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ अंदाज अपनाया और राजस्थान रॉयल्स को इस अहम नॉकआउट मुकाबले में शानदार शुरुआत दिलाई.

IPL 2026 एलिमिनेटर में अपनी 97 रनों की पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी द्वारा तोड़े गए रिकॉर्ड्स की लिस्ट

1. वैभव T20 टूर्नामेंट में 600 रन बनाने वाले दुनिया के पहले टीनएजर बन गए. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें एलिमिनेटर में 17 रनों की जरूरत थी और उन्होंने पारी के तीसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर इसे हासिल कर लिया.

2. वैभव अब एक ही IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. IPL 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल के 626 रनों के स्कोर को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें 44 रनों की जरूरत थी. अब IPL 2026 के 15 मैचों में उनके नाम 680 रन हैं.

3. बुधवार को SRH के खिलाफ अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी करने के लिए वैभव ने सिर्फ 16 गेंदें लीं. 16 गेंदों में बनाई गई इस हाफ-सेंचुरी की मदद से उन्होंने IPL प्लेऑफ/नॉकआउट मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले सुरेश रैना के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है

4. वैभव अब एक ही IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे आगे हैं. IPL 2012 में क्रिस गेल के 59 छक्कों के स्कोर को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें बुधवार को सात छक्कों की जरूरत थी और उन्होंने 12 छक्के जड़ दिए. अब IPL 2026 में उनके नाम 65 छक्के हैं. जो IPL के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्के हैं.

5. IPL 2026 में वैभव द्वारा लगाए गए 65 छक्कों का यह आंकड़ा उन्हें किसी भी T20 टूर्नामेंट/सीरीज में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी भी बनाता है. किसी भी अन्य बल्लेबाज ने एक ही T20 टूर्नामेंट में 60 छक्के लगाने का कारनामा कभी नहीं किया है.

6. वैभव सूर्यवंशी अब दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने एक ही IPL सीजन में तीन बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी पारी से वैभव ने लखनऊ और हैदराबाद के सामने यह कारनामा किया था.

यह भी पढ़ें: बाल-बाल बचा क्रिस गेल का कीर्तिमान…सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए वैभव सूर्यवंशी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >