फिन एलन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

फिन एलन ने आईपीएल 2026 में इतिहास रच दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने एक ही सीजन में दो बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाए और इस कारनामे को करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए.

Finn Allen ने आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच में फिन एलन ने तूफानी अंदाज में 10 छक्के जड़े. इसके साथ ही वह IPL इतिहास में एक ही सीजन में दो बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

इससे पहले फिन एलन ने 8 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 100 रन की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 10 छक्के लगाए थे. अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में 93 रन बनाते हुए फिर से 10 छक्के जड़ दिए.

क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा बार 10+ छक्के लगाने का रिकॉर्ड

IPL इतिहास में कई बल्लेबाज एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं, लेकिन फिन एलन से पहले कोई भी खिलाड़ी एक ही सीजन में यह कारनामा दो बार नहीं कर पाया था. क्रिस गेल अब भी IPL में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2009 से 2021 के बीच चार अलग-अलग मौकों पर यह उपलब्धि हासिल की थी, हालांकि वह भी किसी एक सीजन में दो बार ऐसा नहीं कर सके थे.

IPL की एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीटीमरनछक्केविरोधी टीममैदानतारीख
क्रिस गेलरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु175*17पुणे वॉरियर्सबेंगलुरु23 अप्रैल 2013
क्रिस गेलरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु128*13दिल्ली कैपिटल्सदिल्ली17 मई 2012
क्रिस गेलरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु11712पंजाब किंग्सबेंगलुरु6 मई 2015
क्रिस गेलपंजाब किंग्स104*11सनराइजर्स हैदराबादमोहाली19 अप्रैल 2018
वैभव सूर्यवंशीराजस्थान रॉयल्स10312सनराइजर्स हैदराबादजयपुर25 अप्रैल 2026
वैभव सूर्यवंशीराजस्थान रॉयल्स10111गुजरात टाइटंसजयपुर28 अप्रैल 2025
अभिषेक शर्मासनराइजर्स हैदराबाद14110पंजाब किंग्सहैदराबाद12 अप्रैल 2025
अभिषेक शर्मासनराइजर्स हैदराबाद135*10दिल्ली कैपिटल्सहैदराबाद21 अप्रैल 2026
फिन एलनकोलकाता नाइट राइडर्स100*10दिल्ली कैपिटल्सदिल्ली8 मई 2026
फिन एलनकोलकाता नाइट राइडर्स9310गुजरात टाइटंसकोलकाता16 मई 2026
ब्रेंडन मैक्कुलमकोलकाता नाइट राइडर्स158*13रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुबेंगलुरु18 अप्रैल 2008
एबी डीविलियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु129*12गुजरात लायंसबेंगलुरु14 मई 2016
सनथ जयसूर्यामुंबई इंडियंस114*11चेन्नई सुपर किंग्समुंबई (वानखेड़े)14 मई 2008
मुरली विजयचेन्नई सुपर किंग्स12711राजस्थान रॉयल्सचेन्नई3 अप्रैल 2010
आंद्रे रसेलकोलकाता नाइट राइडर्स88*11चेन्नई सुपर किंग्सचेन्नई10 अप्रैल 2018
एडम गिलक्रिस्टडेक्कन चार्जर्स109*10मुंबई इंडियंसनवी मुंबई27 अप्रैल 2008
संजू सैमसनराजस्थान रॉयल्स92*10रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुबेंगलुरु15 अप्रैल 2018
श्रेयस अय्यरदिल्ली कैपिटल्स93*10कोलकाता नाइट राइडर्सदिल्ली27 अप्रैल 2018
कीरोन पोलार्डमुंबई इंडियंस8310पंजाब किंग्समुंबई (वानखेड़े)10 अप्रैल 2019
क्विंटन डी कॉकलखनऊ सुपर जायंट्स140*10कोलकाता नाइट राइडर्सनवी मुंबई18 मई 2022
राशिद खानगुजरात टाइटंस79*10मुंबई इंडियंसमुंबई (वानखेड़े)12 मई 2023
शुभमन गिलगुजरात टाइटंस12910मुंबई इंडियंसअहमदाबाद26 मई 2023
विल जैक्सरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु100*10गुजरात टाइटंसअहमदाबाद28 अप्रैल 2024

गुजरात के खिलाफ वैभव पहले ही कर चुके हैं ये कारनामा

फिन एलन अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL मैच में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की खास सूची में शामिल हो गए हैं. वह ऐसा करने वाले कुल तीसरे बल्लेबाज बने हैं. उनसे पहले वैभव सूर्यवंशी और विल जैक्स यह कारनामा कर चुके हैं. वैभव सूर्यवंशी ने 28 अप्रैल 2025 को जयपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 103 रन की तूफानी पारी के दौरान 11 छक्के लगाए थे. वहीं विल जैक्स ने 28 अप्रैल 2024 को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाते हुए 10 छक्के जड़े थे.

यह भी पढ़ें: KKR ने ईडन गार्डन्स में रचा इतिहास, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >