अगर RCB ने IPL 2025 जीत लिया तो गजब हो जाएगा, विराट और कार्तिक को लेकर अंग्रेज दिग्गज ने कही ऐसी बात

IPL 2025 Final Nasser Hussain on RCB and Dinesh Karthik: 18 साल में चौथी बार आईपीएल के फाइनल में आरसीबी ने एंट्री ली है. आईपीएल 2025 में अगर आरसीबी जीत जाती है, तो नासिर हुसैन और माइकल एथरटन ने मजेदार कमेंट किया है.

IPL 2025 Final Nasser Hussain on RCB and Dinesh Karthik: आईपीएल 2025 के बहुप्रतीक्षित फाइनल अब नजदीक है. 22 मार्च से शुरू हुई दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग 2 महीने और 10 दिन के बाद अपना नया विजेता चुनेगी. इतने दिनों के सफर में कई बार टीमों ने उतार चढ़ाव देखा अब अंततः तीन टीमों के बीच मुकाबला बचा है. रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच से ही नया चैंपियन बनेगा. इनमें से मुंबई अब तक 5 बार इस ट्रॉफी को जीत चुकी है. आरसीबी ने इस लीग के फाइनल में अब तक तीन बार जगह बनाई है, तो पंजाब ने 2014 में फाइनल तक का सफर तय किया था. आरसीबी उन कुछ चुनिंदा टीमों में से एक है जो 18 साल के इतिहास में अब तक एक भी IPL ट्रॉफी नहीं जीत सकी है. हालांकि, इंग्लैंड के कमेंटेटर्स नासिर हुसैन और माइकल एथरटन को इस बात की थोड़ी चिंता है कि अगर आरसीबी ने ट्रॉफी जीत ली तो क्या होगा.

आरसीबी ने 29 मई को क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार 2016 के बाद IPL फाइनल में जगह बनाई है. इस साल टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक होने के नाते, उनके पास अपना पहला खिताब जीतने का सुनहरा मौका है. माइकल एथरटन और नासिर हुसैन की सबसे बड़ी चिंता यह है कि अगर RCB खिताब जीत गई, तो टीम के मेंटर दिनेश कार्तिक “बर्दाश्त के बाहर” हो जाएंगे. स्काई स्पोर्ट्स पॉडकास्ट पर मजाकिया अंदाज में नासिर हुसैन ने कहा, “RCB फाइनल में पहुंच चुकी है. अगर उन्होंने जीत लिया, तो दिनेश कार्तिक बर्दाश्त नहीं होंगे. एक ही सीजन में कोच/मेंटॉर बने और ट्रॉफी जीत ली.” माइकल एथरटन ने भी इस बात पर चुटकी लेते हुए कहा, “वो पहले से ही बर्दाश्त के बाहर हैं, अब तो दोगुना हो जाएंगे. वह जॉन टेरी की तरह ट्रॉफी प्रजेंटेशन के वक्त विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ सबसे आगे खड़े होंगे.”

पिछले संन्यास के बाद RCB के मेंटोर बने दिनेश

आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक पहले भी नासिर हुसैन और माइकल एथरटन के साथ ब्रॉडकास्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं और इन तीनों के बीच अच्छी दोस्ती और ट्यूनिंग है. इतना ही नहीं दिनेश काफी समय तक आईपीएल में आरसीबी स्क्वॉड का हिस्सा रहे हैं. लेकिन हर बार उनकी टीम को फाइनल तक पहुंचने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा है. पिछले साल आईपीएल 2024 के बाद संन्यास ले लिया था, जिसके बाद आरसीबी ने उन्हें अपना मेंटोर बनाया है. 

हालांकि IPL 2025 के फाइनल में आरसीबी का मुकाबला किससे होगा, यह तय नहीं हुआ है. रविवार, 1 जून को पंजाब और मुंबई के बीच क्वालिफायर-2 खेला जाएगा, जिसके विजेता को फाइनल में आरसीबी से भिड़ना है. वैसे पंजाब भी एक ऐसी टीम है, जिसने 2008 से अब तक कभी खिताब नहीं जीता. 

एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड खतरे में, बस इतने रन दूर हैं ‘भारत के मिस्टर 360’ सूर्यकुमार  

शिखर धवन ने चुना IPL 2025 फाइनल का विनर, शुभमन गिल के लिए कही ये बात

वो गेंदबाज जो बल्लेबाजों को सपने में डराता है, सचिन से तुलना करते हुए मनोज तिवारी ने बताया नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >