DC vs RR IPL 2024: करो या मरो वाले मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान को 20 रन से हराया, प्लेऑफ की संभावना बरकरार

DC vs RR IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 56वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हरा दिया.

DC vs RR IPL 2024:

दिल्ली कैपिटल्स ने करो या मरो वाले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को रन से हरा दिया और प्लेऑफ की संभावना को बरकरार रखा. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 201 रन ही बना पायी.

दिल्ली की जीत में चमके अभिषेक पोरेल और जेक फ्रेजर-मैकगर्क

दिल्ली की जीत में सलामी बैटर अभिषेक पोरेल और जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने बड़ी भूमिका निभाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सलामी बल्लेबाजों अभिषेक पोरेल (65) और जेक फ्रेजर-मैकगर्क (50) ने अर्धशतक जड़े जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 41 रन का योगदान दिया. पोरेल और जेक ने दिल्ली को तूफानी शुरुआत दिलाई.

दिल्ली ने प्लेऑफ की संभावना बरकरार रखी

दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आज का मैच हर हाल में जीतना जरूरी था. इस जीत के साथ दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है. दिल्ली ने 12 मैचों में अबतक 6 में जीत और 6 मुकाबले हारे हैं. 6 जीत के बाद दिल्ली के 12 अंक हो गए हैं. प्वाइंट्स टेबल में केकेआर की टीम 16 अंकों के साथ टॉप पर मौजूद है.

दिल्ली के गेंदबाजों ने भी किया कमाल

दिल्ली की बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी शानदार रही. दिल्ली की ओर से खलील अहमद, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट चटकाए. जबकि अक्षर पटेल और रसिख दार सलाम ने एक-एक विकेट लिए.

राजस्थान की ओर से संजू सैमसन ने खेली कप्तानी पारी

राजस्थान की ओर से संजू सैमसन ने कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 46 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 86 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इसके अलावा रियान पराग ने 27 और शुभम दुबे ने 25 रनों की पारी खेली.

पोरेल ने 36 गेंद में 65 रन की पारी खेली

पोरेल ने 36 गेंद में सात चौकों और तीन छक्कों से 65 रन की पारी खेली. उन्होंने फ्रेजर-मैकगर्क (50 रन, 20 गेंद, सात चौके, तीन छक्के) के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ 4.2 ओवर में 60 रन की साझेदारी भी की. ट्रिस्टन स्टब्स (20 गेंद में 41 रन, तीन छक्के, तीन चौके) ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंतिम तीन ओवर में 53 रन जोड़ने में सफल रही. रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर दिल्ली को बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके बाद फ्रेजर-मैकगर्क और पोरेल ने मेजबान टीम को तेज शुरुआत दिलाई. फ्रेजर-मैकगर्क ने ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर में चौका जड़ने के बाद इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में दो चौके और एक छक्का मारा. उन्होंने चौथे ओवर में आवेश खान पर चार चौके और दो छक्कों के साथ 28 रन बटोरे और सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. पोरेल ने भी संदीप शर्मा पर दो चौकों के साथ शुरुआत की. फ्रेजर-मैकगर्क हालांकि पांचवें ओवर में रविचंद्रन अश्विन की फुलटॉस को कवर्स में सीधे डोनोवन फरेरा के हाथों में खेल गए.

राजस्थान की ओर से रविचंद्रन अश्विन सबसे सफल गेंदबाज

रॉयल्स की ओर से रविचंद्रन अश्विन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए. ट्रेंट बोल्ट (चार ओवर में 48 रन पर एक विकेट), युजवेंद्र चहल (चार ओवर में 48 रन पर एक विकेट) और आवेश खान (दो ओवर में बिना विकेट के 42 रन) काफी महंगे साबित हुए.

ट्रिस्टन स्टब्स ने भी खेली विस्फोटक पारी

दिल्ली की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने भी विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने 20 गेंदों का सामना किया, जिसमें तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से कुल 41 रन बनाए. अक्षर पटेल ने 15, कप्तान पंत ने 15 और गुलबदीन नायब ने 19 रनों की पारी खेली.

Also Read: IPL 2024 के सुपर-4 में ये टीमें आएगी नजर, देखें पूरा समीकरण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >