SRH के इस गेंदबाज को डेनियल वेटोरी ने बताया भारत का फ्यूचर, मोहम्मद शमी को लेकर कही ये बात

Daniel Vettori Statement on Mohammed Shami and other Bowlers: आईपीएल 2025 में एसआरएच का सफर समाप्त हो गया. सीजन के आखिरी मैच में उसने शानदार जीत दर्ज की. एसआरएच के कोच डेनियल विटोरी ने इस सत्र में अपने गेंदबाजों के बारे में बात की, जिसमें उन्होंने मोहम्मद शमी की खराब फॉर्म का बचाव किया, तो हर्ष दुबे को चतुर और समझदार खिलाड़ी बताया.

Daniel Vettori Statement on Mohammed Shami and other Bowlers: चोट के बाद चैंपियंस ट्रॉफी और फिर आईपीएल में वापसी करने वाले मोहम्द शमी अपने लय में नहीं दिखे. शमी IPL 2025 में नौ मैचों में सिर्फ छह विकेट चटका पाए. उन्हें इंग्लैंड में होने वाली पांच मैच की आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है. अब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने अंतिम लीग मैच में 110 रन की बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का बचाव किया जो मौजूदा सत्र में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में विफल रहे.

विटोरी ने हालांकि नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के बाद शमी का बचाव करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘बहुत समय से उन्होंने टी20 क्रिकेट नहीं खेला था इसलिए वापस ढलने में हमेशा थोड़ा समय लगता है और जाहिर है कि पिछले 18 महीनों में खेल बहुत तेजी से आगे बढ़ा है. उन्होंने आगे कहा, ‘‘जब वह पिछली बार गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे तो पर्पल कैप विजेता थे इसलिए मुझे लगता है कि उनके लिए चुनौती प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखना है. मुझे लगता है कि जब वह उस लंबाई पर गेंद डालते हैं तो वह अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर होते हैं और शायद इस बाद वह उस सर्वश्रेष्ठ स्तर पर नहीं थे जो हमने अतीत में देखा है.’’

विटोरी ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि उन्होंने असाधारण रूप से कड़ी मेहनत की थी और वह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब थे लेकिन यह उनका सत्र नहीं था लेकिन ऐसा कोई कारण नहीं है कि वह एक गेंदबाज के रूप में अपने स्तर को देखते हुए वापसी ना कर सकें.’’

विटोरी ने हर्ष दुबे की तारीफ में बांधे पुल

विटोरी ने बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे (Harsh Dubey) की भी सराहना की जिन्होंने अंतिम चरण में एकादश में शामिल होने के बाद अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया. दुबे ने तीन मैच में 19.60 के औसत से पांच विकेट चटकाए जिसमें नाइट राइडर्स के खिलाफ 34 रन पर तीन विकेट का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी शामिल है. विटोरी ने कहा, ‘‘टीम में आने के बाद से उसने (दुबे ने) जो कुछ किया उससे हम बहुत खुश हैं. वह बहुत चतुर गेंदबाज है, परिस्थितियों को अच्छी तरह समझता है, वह समझता है कि उसे कैसे गेंदबाजी करनी है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि अब से लेकर अगले आईपीएल तक वह बहुत सारा क्रिकेट खेलने वाला है, चाहे वह भारत ए के लिए हो या उसकी घरेलू टीम के लिए, उसके लिए बहुत सारे अवसर होने वाले हैं, इसलिए हमें विश्वास है कि वह एक गेंदबाज और एक बल्लेबाज के रूप में भी विकसित हो सकता है क्योंकि बल्लेबाजी वाला हिस्सा हमारे निर्णय लेने का एक बड़ा हिस्सा था.’’

विटोरी ने कहा, ‘‘वह टूर्नामेंट में चोट (साइड-स्ट्रेन) के साथ आया. यही कारण है कि वह काफी मैच नहीं खेल पाया. वह टूर्नामेंट में ब्रेक से ठीक पहले तैयार था इसलिए हमने अनुमान लगाया कि वह शायद आखिरी के पांच से छह मैचों में गेंदबाजी करेगा और ऐसा ही हुआ इसलिए यह पूरी तरह से चोट के कारण था.’’

नितीश कुमार रेड्डी की समस्या पर बोले विटोरी

नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) मौजूदा सत्र में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन विटोरी ने उनका भी बचाव करते हुए कहा, ‘‘यह हमेशा मुश्किल होता है, वह भूमिका, नंबर चार या पांच पर खेलने आईपीएल में सबसे कठिन काम में से एक है. हम जानते हैं कि नितीश जब अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर होता है, तो खुद को मौका देता है, अपनी पारी बनाता है और फिर अंत में तेज और स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ फायदा उठा सकता है. इसलिए मुझे लगता है कि यह उन सत्र में से एक है जो उसके लिए थोड़ा सीखने वाला है, लेकिन वह इतना अच्छा खिलाड़ी है कि वापसी कर सकता है.’’

जहीर खान ने दिखाई अपने बेटे की फोटो, कोहली ने बताया किस पर गया, देखें वीडियो

CSK में आ रहा है नया बल्लेबाजी कोच! इशारों में ही सुरेश रैना ने खोल दिया सबसे बड़ा राज

8 महीने में दूसरी बार कामाख्या मंदिर पहुंचे कोच गौतम गंभीर, इंग्लैंड दौरे से पहले क्या इस मान्यता को पूरा किया?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >