CSK ने SRH के सामने रखा 181 रन का लक्ष्य, प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 8 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए. जीत के लिए हैदराबाद को 181 रन बनाने होंगे.

CSK vs SRH: आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए. प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को 181 रन बनाने होंगे.

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. संजू सैमसन 27 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद उर्विल पटेल 13 और रुतुराज 15 रन बनाकर आउट हो गए. कार्तिक शर्मा भी 32 रन बनाकर चलते बने. 100 के स्कोर पर चेन्नई ने चौथा विकेट गंवाया.

ब्रेविस और दुबे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

उसके बाद पांचवें विकेट के लिए डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे ने अर्धशतकीय साझेदारी की. दोनों के बीच 59 रनों की साझेदारी की. डेवाल्ड ब्रेविस 44 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद शिवम दुबे 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अंत में प्रशांत वीर और अकील हुसैन ने 3 रन बनाकर चेन्नई को 180 तक पहुंचाया. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने 3, साकिब हुसैन ने 2, प्रफुल हिंगे ने 1, और ईशान मलिंगा ने 1 विकेट चटकाए.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन.

इम्पैक्ट सब के विकल्प: मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज़ खान, अमन खान, गुरजपनीत सिंह.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे.

इम्पैक्ट सब के विकल्प: ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल

टॉस जीतने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने क्या कहा?

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतने के बाद हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. हमारे लिए चीजे काफी सीधी है. एक समय में एक मैच पर ध्यान देना है. इस मुकाबले को जीतने की कोशिश करनी है और अच्छी शुरुआत करनी है. हमें सिर्फ परिस्थितियों का सम्मान करना है और उसी हिसाब से सबसे सही फैसला लेना है. इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना अच्छा विकल्प है. धोनी अभी टीम के साथ हैं, लेकिन इस मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं है. उम्मीद है कि हम यह मैच जीतेंगे और आखिरी मुकाबले में आपको वह मैदान पर दिखेंगे.

यह भी पढ़ें: धोनी की नई चोट ने बढ़ाई CSK की टेंशन, SRH मैच से पहले बाहर हुए MS Dhoni

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >