CSK vs LSG: चेन्नई ने लगाई जीत की हैट्रिक, लखनऊ को 5 विकेट से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में भी छलांग लगाई है.

CSK vs LSG: आईपीएल 2024 का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. चेन्नई की यह लगातार तीसरी जीत है. इस जीत के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की. मिचेल मार्श 10 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान जोश इंग्लिस ने अपना अर्धशतक पूरा किया.

जोश इंग्लिस की अर्धशतकीय पारी

उसके बाद निकोलस पूरन 1 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं जोश इंग्लिस ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 85 रनों की पारी खेली. इस दौरान 10 चौके और 6 छक्के लगाए. इंग्लिस के आउट होने के बाद पंत भी 15 रन बनाकर आउट हो गए. मारक्रम 6 रन बनाकर चलते बने. अंत में शाहबाज अहमद ने 43 और हिम्मत सिंह ने 17 रनों की पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया. चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन ने 3, अंशुल कंबोज ने 2 और नूर अहमद ने 1 विकेट चटकाए.

चेन्नई की अच्छी शुरुआत

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी रही. पहले विकेट के लिए संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ ने 45 रनों की साझेदारी की. संजू सैमसन 28 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद गायकवाड़ को उर्विल पटेल का साथ मिला.

उर्विल ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक

उर्विल पटेल ने मात्र 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वो आईपीएल इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक लगान वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी भी बन गए है. 126 के स्कोर पर उर्विल पटेल 23 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उर्विल ने 2 चौके और 8 छक्के लगाए.

उर्विल के अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने 42, कार्तिक शर्मा ने 20, डेवाल्ड ब्रेविस ने 10 और अंत में दुबे ने नाबाद 15 एवं प्रशांत वीर नाबाद 18 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया. लखनऊ के लिए दिग्वेश राठी ने 2, शाहबाज अहमद ने 2 और आवेश खान ने 1 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: 13 गेंदों पर उर्विल पटेल ने रचा इतिहास, IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >