CSK vs KKR: चेन्नई की लगातार दूसरी सुपर जीत, केकेआर को 32 रन से हराया

CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को आईपीएल 2026 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया. इसके साथ ही सीएसके ने लगातार दूसरी जीत भी अपने नाम कर लिया.

CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 192 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में केकेआर की टीम 7 विकेट खोकर केवल 160 रन ही बना पाई. लगातार दूसरी जीत के बाद सीएसके को प्वाइंट्स टेबल में भी फायदा हुआ है. सीएसके 9वें स्थान से छलांग लगाकर 8वें नंबर पर पहुंच गई है. इससे पहले लगातार तीन हार के बाद चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर अपना खाता खोला था.

ये रहे चेन्नई के जीत के हीरो

चेन्नई ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया. ओपनर संजू सैमसन भले ही अपने अर्धशतक से चूक गए, लेकिन टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. हालांकि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ बहुत देर तक उनका साथ नहीं दे पाए और 6 गेंदों में केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए. सैमसन ने आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 72 रन तक पहुंचाया. म्हात्रे 17 गेंदों में 6 चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए. संजू सैमसन 32 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली. जिसमें 4 चौके और 3 छक्के भी जमाए. डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 41 और सरफराज खान ने 18 गेंदों में 23 रनों की अच्छी पारी खेली. टीम का स्कोर 200 के पार पहुंच जाता, लेकिन शिवम दुबे और जेमी ओवरटन आखिरी ओवर में रन बनाने से चुक गए. दोनों खिलाड़ी नाबाद लौटे. बल्लेबाजी के अलावा चेन्नई की जीत में गेंदबाजों की भी बड़ी भूमिका रही.

नूर अहमद ने की घातक गेंदबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए. जबकि अकेल होसेन और खलील अहमद ने एक-एक विकेट लिए. जबकि अंशुल कंबोज ने 4 ओवर में 32 रन देकर केकेआर के दो बल्लेबाजों को आउट किया.

रमनदीप सिंह और रोवमैन पॉवेल केकेआर को नहीं दिला पाए जीत

केकेआर की ओर से रमनदीप सिंह और रोवमैन पॉवेल ने 7वें विकेट के लिए 40 गेंदों में 63 रनों की शानदार साझेदारी निभाई. हालांकि टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं रहे. रमनदीप सिंह ने 23 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए. जबकि रोवमैन पॉवेल 22 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए. केकेआ की ओर से सुनील नारायण 24, अजिंक्या रहाणे 28 और अंगकृष रघुवंशी ने 27 रन बनाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >