CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि आईपीएल 2026 सीजन में टीम की निराशाजनक शुरुआत के बाद उन पर की गई आलोचना उचित थी. सीएसके अपने पिछले तीन मुकाबलों में जीत हासिल नहीं कर पाई है और फिलहाल टेबल में सबसे नीचे है. पिछले सीजन में ही पांच बार की चैंपियन सबसे नीचे ही रही थी. सीएसके के फैंस को यह बात हजम नहीं हो रही है और टीम की लगातार हार पर उसकी काफी आलोचना हो रही है. टीम ही नहीं 2009 से टीम की कमान संभाल रहे कीवी कोच फ्लेमिंग भी आलोचकों के निशाने पर हैं और उन्हें हटाने की मांग होने लगी है.
फ्लेमिंग ने मानी अपनी गलती
हालांकि, कोच फ्लेमिंग ने उन आलोचनाओं का तुरंत जवाब दिया कि वह पिछले पांच वर्षों में सबसे छोटे प्रारूप में हुए तेजी से बदलावों से अवगत नहीं थे. उन्होंने आलोचना का जायज बताया और कहा, ‘जब आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे होते हैं तो आलोचना जायज है. यह इस पद का हिस्सा है और परिणाम इसे दर्शाते हैं. मैं साल भर दो अन्य प्रतियोगिताओं में कोचिंग करता हूं, इसलिए ऐसा नहीं है कि मैं एकदम से कोचिंग बंद कर दूं और खेल की दिशा के बारे में बिना किसी जानकारी के आईपीएल में आ जाऊं. मैंने शायद ही कभी टी20 क्रिकेट और दुनिया भर के खिलाड़ियों का अध्ययन करने में इतना समय बिताया हो जितना अब बिता रहा हूं.
शनिवार को सीएसके का मुकाबला दिल्ली से
शनिवार को सीएसके का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा. फ्लेमिंग ने मैच से एक दिन पहले कहा, ‘पिछले साल हमारी रफ्तार धीमी थी. मेरी गलती सबसे पहले यही है. हमने जल्दी से बदलाव किए. अब हमारे पास कुछ युवा खिलाड़ी हैं और मुझे इस टीम पर पूरा भरोसा है. हमने अभी तक इस सीजन में यह साबित नहीं किया है. एक चुनौती यह है कि हमने पिछले साल की तुलना में कई खिलाड़ियों को बदला है. इसका मतलब है कि टीम में तालमेल बिठाने में थोड़ा समय लगेगा, जिसे हम तेज करने की कोशिश कर रहे हैं.’
प्रदर्शन तो खिलाड़ियों को ही करना है
उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए सब कुछ खिलाड़ियों पर निर्भर करता है. मैदान के बाहर कोचिंग महत्वपूर्ण है, लेकिन खिताब खिलाड़ियों के प्रदर्शन से ही मिलते हैं और अंत में कोच का मूल्यांकन भी इसी के आधार पर होता है. मैंने ऑलटाइम ग्रेट कप्तानों में से एक के साथ काम किया है और एक कोच के रूप में यह मेरे लिए बेहद सौभाग्य की बात है.’ उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी की प्रशंसा की, जो पिंडली की चोट के कारण अभी भी मैदान से बाहर हैं. फ्लेमिंग ने आगे कहा कि धोनी पिंडली की चोट से उबरने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने उनकी वापसी के लिए कोई समयसीमा नहीं बताई.
ये भी पढ़ें…
पिता का कर्ज और बिक चुका घर… कुछ ऐसी है मुकुल चौधरी के क्रिकेटर बनने की कहानी
अर्जुन तेंदुलकर की भविष्यवाणी सच, छक्कों की बारिश से मुकुल चौधरी ने पलटा मैच
