‘सर, आज मारूंगा…’ वैभव सूर्यवंशी ने मैच से ही कर दी थी भविष्यवाणी, कोच ने किया खुलासा

Vaibhav Suryavanshi Coach on His Century: वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ केवल 35 गेंदों में 100 रन बनाकर आईपीएल इतिहास की सबसे यादगार पारियों में से एक खेली. उन्होंने 94 रन पर राशिद खान की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया. मैच से पहले ही वैभव ने इस पारी की भविष्यवाणी कर दी थी. वैभव के कोच ने इस बात का खुलासा किया.

Vaibhav Suryavanshi Coach on His Century: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास की सबसे यादगार पारियों में से एक खेली. इसमें अब किसी को कोई शक नहींं होगा. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वैभव ने मात्र 35 गेंद पर 100 रन जड़ दिए. 94 रन के स्कोर पर वैभव ने राशिद खान जैसे दिग्गज गेंदबाज की गेंद पर छक्का जड़कर ऐतिहासिक शतक जड़ा. वैभव की पारी में कुल 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे. अपने आईपीएल कैरियर की शुरुआत ही छक्के से करने वाले वैभव ने इस पारी के लिए पहले ही मन बना लिया था. अपने कोच से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि सर आज मैं मारूंगा और वैभव ने वहीं किया. गुजरात के गेंदबाजों को ऐसी मार पड़ी कि, 210 रन का टार्गेट केवल 15.5 ओवर में ही हासिल हो गया.

आईपीएल शुरू होने से पहले वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में वे पूछते हैं,  “क्या ऐसा कभी हुआ है कि आपने पहली ही गेंद पर छक्का मारा हो?” यही मासूम लेकिन गहरी बात 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू से कुछ दिन पहले एक साथी खिलाड़ी से पूछी थी. लेकिन शायद वैभव ने यही करने की ठानी थी. यह मैच लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ था. भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक आवेश खान के हाथ में गेंद थी. यशस्वी जायसवाल ने स्ट्राइक ली, एक रन लेकर वैभव को स्ट्राइक दी. और जो हुआ, वह किसी सपने जैसा था- वैभव ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर जोरदार छक्का जड़कर अपनी धमाकेदार एंट्री की घोषणा कर दी.

मारना, पर विकेट मत देना- कोच ने समझाया

फिर मौका आया राजस्थान के लिए तीसरे मैच का. 28 अप्रैल, सोमवार सुबह 10 बजे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वैभव ने जागते ही अपने बचपन के कोच मनीष ओझा को फोन किया. फुटवर्क और तकनीक पर कुछ बातचीत के बाद वैभव ने आत्मविश्वास से कहा, “सर, आज मैं मारूंगा.” कोच ने समझाया, “मारना, पर विकेट मत देना. इत्मीनान से खेलना, यशस्वी से बात करते रहना.” शाम को वैभव ने पैड बांधे, डगआउट से बाहर आए, यशस्वी के साथ फिस्ट बंप किया और फिर इतिहास रच दिया. 

इंटरनेशनल गेंदबाजों की धुनाई की

वैभव की भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित हुई. समस्तीपुर, बिहार के 14 साल और 32 दिन के बालक ने 38 गेंदों में 101 रन बनाकर आईपीएल इतिहास के सबसे युवा सेंचुरी बनाने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. जयपुर के भरे हुए सवाई मानसिंह स्टेडियम में वैभव ने 11 छक्के और 7 चौकों की बारिश कर दी, जबकि उनके सामने ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान और करीम जनत जैसे इंटरनेशनल सितारे थे. लेकिन भीड़ के नारे गूंजते रहे, लेकिन वैभव बिना रुके गेंदबाजों का खेल बिगाड़ते रहे. उन्होंने मात्र 35 गेंदों में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना शतक पूरा किया.

वैभव के शतक के बाद कोच का बयान

वैभव के शतक के बाद भारत के पूर्व और राजस्थान रॉयल्स के वर्तमान कोच राहुल द्रविड़, जो व्हीलचेयर पर थे, खुशी में अपने हाथ हवा में उठाकर जश्न मनाने लगे. द्रविड़ भी वैभव की इस ऐतिहासिक पारी से खुद को रोक नहीं पाए. वैभव के कोच मनीष ओझा ने भावुक होकर कहा, “उसने कहा था कि मारेगा, पर इस तरह मारेगा ये नहीं सोचा था. मुझे लगा था कुछ बड़ा करेगा, लेकिन इतना बड़ा करेगा, इसकी उम्मीद नहीं थी. वह भगवान का दिया हुआ एक अनमोल तोहफा है. वह अभी बच्चा ही है- सिर्फ 14 साल का. भगवान ने उसे खास हुनर दिया है. मुझे गर्व है कि मैं उसके सफर का छोटा सा हिस्सा बन पाया.”

ओझा ने आगे कहा, “वैभव हमेशा कहता है कि राजस्थान रॉयल्स ने उसे बहुत बड़ा मंच दिया है और वह पूरी मेहनत करेगा, अच्छा खेलेगा और अपना सर्वश्रेष्ठ देगा. उसका सपना है भारत के लिए खेलना. सचिन तेंदुलकर ने भी 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था. मुझे पूरा विश्वास है कि वैभव सही राह पर है. और जब राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज उसका मार्गदर्शन कर रहे हैं, तो उसे किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है.”

IPL इतिहास के रिकॉर्ड बुक में राजस्थान ने किया बड़ा उलटफेर, GT के खिलाफ जीत से सितारे हुए बुलंद

‘आईपीएल में हर दिन…’, GT के खिलाफ जीत के बाद बोले रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी के लिए कही ये बात

10 साल की उम्र में; वैभव सूर्यवंशी का प्रैक्टिस देख दुनिया हैरान, मेहनत में तप के तराशा हुआ हीरे का Video वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >