धोनी के लिए बदले नियम, क्रिकेट को हो रहा नुकसान, सुनील गावस्कर ने IPL के इस नियम को ठहराया जिम्मेदार

IPL 2025 Sunil Gavaskar Uncapped Rule MS Dhoni: सुनील गावस्कर ने आईपीएल 2025 से पहले एमएस धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी घोषित करने पर बीसीसीआई की आलोचना की है. बीसीसीआई ने नियम बदलकर 5 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट न खेलने वाले खिलाड़ियों को अनकैप्ड मानने की छूट दी है. गावस्कर ने कहा कि अनकैप्ड खिलाड़ियों की बढ़ती सैलरी भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए खतरा बन सकती है.

IPL 2025 Sunil Gavaskar Uncapped Rule MS Dhoni: क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने 2025 आईपीएल सीजन से पहले महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर शामिल करने के लिए बीसीसीआई की आलोचना की है. आईपीएल 2025 के लिए बीसीसीआई ने इस बार अनकैप्ट प्लेयर के लिए नियम में बदलाव किया था. इसके तहत पांच या उससे अधिक वर्षों तक किसी भी देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलने वाले प्लेयर्स को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया जा सकता है. उन्होंने स्पोर्ट्स्टार में अपने कॉलम में लिखा कि अनकैप्ड खिलाड़ियों की बढ़ती सैलरी भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है.

BCCI ने 2021 में हटाए गए एक नियम को फिर से लागू किया. इसी नियम के चलते चेन्नई सुपर किंग्स को धोनी को 4 करोड़ रुपये में अनकैप्ड खिलाड़ी की श्रेणी में बनाए रखने की अनुमति मिली. गावस्कर ने लिखा, “महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में बनाए रखने के लिए, इस सीमा को बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये कर दिया गया. यह योग्यता की बजाय सुविधा का उदाहरण है, जो निराशाजनक है.” उन्होंने अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बड़ी रकम खर्च करने पर सवाल उठाते हुए कहा, “अक्सर देखा गया है कि भारी कीमत पर खरीदे गए कई खिलाड़ी जल्दी ही गुमनाम हो जाते हैं क्योंकि उनकी भूख और संघर्ष की भावना खत्म हो जाती है. इससे भारतीय क्रिकेट को नुकसान होता है, चाहे वो खिलाड़ी सफल रहा हो या नहीं.”

गावस्कर ने यह भी कहा कि इन वर्षों में ऐसे बहुत कम उदाहरण हैं जब किसी अनकैप्ड खिलाड़ी ने अपनी भारी कीमत को सही साबित किया हो. अक्सर जब कीमत और दबाव कम हो जाते हैं, तो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करने लगते हैं. उन्होंने BCCI से अपील की है कि इस नियम को वापस लिया जाए और अनकैप्ड खिलाड़ियों की सैलरी पर सीमा तय की जाए, ताकि भारतीय क्रिकेट के दीर्घकालिक हित सुरक्षित रह सकें.

आपको बता दें कि आईपीएल ने इस सीजन के लिए अपने नियम में बदलाव किया. उसने अनकैप्ड प्लेयर को टीम में शामिल करने की सीमा भी बढ़कर 4 करोड़ रुपये कर दी. धोनी को 4 करोड़ रुपये में सीएसके ने रिटेन किया था. हालांकि आईपीएल 2025 में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी रासिख डार सलाम हैं, जिन्हें आरसीबी ने खरीदा था. जबकि अनकैप्ड प्लेयर के रूप में शशांक सिंह पंजाब किंग्स की ओर से 5.50 करोड़ रुपये में रिटेन किये गए थे. 

इनपुट- ऋषिका पोद्दार.

बिहार का ऐसा विकास; स्टेडियम, स्वीमिंग पूल देख लोग भी हैरान, ‘खेलो इंडिया’ के लिए ऐसी है तैयारी

रोहित शर्मा बनाएंगे ये दो बड़े कीर्तिमान, दूसरा तो कोई इंडियन अब तक नहीं कर पाया हासिल

शेन वार्न का नाम देख भावुक हुए बेटे जैक्सन, 15 साल बाद लौटे भारत; राजस्थान रॉयल्स को किया सपोर्ट, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >