गुजरात टाइटंस के लिए आई बुरी खबर, दिन में 800 पुशअप्स लगाने वाला खिलाड़ी हुआ बाहर

Glenn Philips ruled out of IPL 2025: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2025 में दूसरा झटका लगा है, ग्लेन फिलिप्स ग्रोइन चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सब्सिट्यूट फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए. पहले ही टीम के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा निजी कारणों से लौट चुके हैं. ग्लेन फिलिप्स अपनी फील्डिंग की वजह से चर्चा में आए थे, जब चैपियंस ट्रॉफी में उन्होंने विराट कोहली का कैच लेकर सबको हैरान कर दिया था.

Glenn Philips Ruled Out of IPL 2025: आईपीएल में सबसे धमाकेदार प्रदर्शन कर रही गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका लगा है. पहला तब लगा था, जब उसके तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा केवल दो मैच खेलने के बाद अपने घर लौट गए. उनकी सेहत पर इससे कोई असर नहीं पड़ा. लेकिन अब उसे एक और झटका लगा है. न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स को आईपीएल 2025 से बाहर कर दिया गया है. वह गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान सब्सिट्यूट फील्डर के रूप में क्षेत्ररक्षण करते समय ग्रोइन चोट का शिकार हो गए थे. ग्लेन फिलिप्स अपनी फील्डिंग की वजह से चर्चा में आए थे, जब चैपियंस ट्रॉफी में उन्होंने विराट कोहली का कैच लेकर सबको हैरान कर दिया था. उसी समय फिलिप्स की फिटनेस का राज बाहर आया था, जिसे बरकरार रखने के लिए वे रोज 800 पुशअप्स लगाते हैं. 

फिलिप्स इस सीजन में गुजरात टाइटन्स के लिए अभी तक डेब्यू नहीं कर पाए थे. अपनी फील्डिंग के लिए मशहूर फिलिप्स को उसी के कारण चोट लगी थी. बाउंड्री बचाने की कोशिश करते समय चोटिल हो गए और 28 वर्षीय इस खिलाड़ी का आईपीएल 2025 अभियान बिना किसी मैच के ही समाप्त हो गया. यह चोट फिलिप्स के लिए एक निराशाजनक मोड़ है, जिन्होंने न्यूजीलैंड के चैंपियंस ट्रॉफी अभियान में अपनी शानदार फील्डिंग से ध्यान आकर्षित किया था. उनकी शक्तिशाली बैटिंग क्षमता से इस साल के आईपीएल में उनके प्रभाव के लिए उम्मीदें जगी थीं. गुजरात टाइटन्स ने एक संक्षिप्त आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, “गुजरात टाइटन्स ग्लेन को जल्दी स्वस्थ होने की शुभकामनाएं देते हैं.”

Glenn philips in pain after ball hit his groin area. Image: koth gaming/x

फिलिप्स की इस समय पर हुए बाहर होने से गुजरात टाइटन्स की चिंताएँ बढ़ गई हैं, क्योंकि वे टूर्नामेंट के दौरान आगे बढ़ने के लिए अपनी रणनीतिक योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं. दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को इतनी जल्दी खोने से उनकी आगामी योजनाओं पर असर पड़ सकता है. अब उनके हटने के बाद गुजरात को अपनी बेंच स्ट्रेंथ को पूरा करने के लिए नए खिलाड़ी को जोड़ना पड़ सकता है. 

गुजरात टाइटन्स ने इस आईपीएल सीजन की मजबूत शुरुआत की है. उनके टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजी लाइनअप, जिसमें साई सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने शानदार प्रदर्शन किया है. गुजरात 5 मैचों में से चार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर हैं. गुजरात अपने छठे मैच के लिए 12 अप्रैल शनिवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने होगी. 

‘अबे मेरा क्या ले रहा है? वो ले…’ रोहित शर्मा का वही अंदाज, आंधी के बीच तूफान बने बोल्ट, देखें Video

शर्म, अफसोस, फक्र…; मोहम्मद रिजवान ने तोड़ी चुप्पी, अंग्रेजी के बवाल पर दिया जवाब, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >