बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली की बढ़ी समस्या, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज, 11 लोगों की हुई थी मौत

Bengaluru Stampede Complaint Lodged against Virat Kohli: आईपीएल 2025 में आरसीबी की पहली खिताबी जीत के बाद बेंगलुरु में हुई विजय परेड के दौरान भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. विजय जुलूस की सोशल मीडिया पर घोषणा तो हुई, लेकिन इसके लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी. अब इस मामले में विराट कोहली के खिलाफ भी पुलिस शिकायत दर्ज की गई है.

Bengaluru Stampede Complaint Lodged against Virat Kohli: आरसीबी की पहली आईपीएल खिताबी जीत का जश्न हादसे के बाद दुखद माहौल में बदल गया. IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराने के बाद आरसीबी ने बेंगलुरु में विक्ट्री परेड मनाने का फैसला किया. इसको लेकर आरसीबी के एक्स (ट्विटर) एकाउंट से घोषणा की गई. हालांकि इसके लिए प्रशासन से जरूरी इजाजत नहीं ली गई. नतीजतन शहर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर लाखों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसे संभालने में पुलिस नाकाम रही और बेकाबू भीड़ में भगदड़ हो गई. इस भयावह दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 56 लोग घायल हो गए. इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले समेत तीन और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसी मामले में अब विराट कोहली के खिलाफ भी शिकायत की गई है.  

आरसीबी के स्टार  क्रिकेटर विराट कोहली के खिलाफ शुक्रवार को एक पुलिस शिकायत दर्ज की गई. भगदड़ के बाद सामाजिक कार्यकर्ता एचएम वेंकटेश ने शहर के कंबन पार्क पुलिस स्टेशन में यह शिकायत दर्ज कराई. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस ने कहा कि इस शिकायत को पहले से दर्ज मामले के तहत माना जाएगा और भगदड़ की चल रही जांच के दौरान इसकी जांच की जाएगी.

भगदड़ कैसे हुई?

कर्नाटक सरकार को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टेडियम परिसर के पास नाले पर रखी गई एक अस्थायी स्लैब लोगों के बोझ से टूट गई. इस स्लैब पर बड़ी संख्या में लोग खड़े थे. स्लैब के अचानक धंसने से वहां अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और दर्जनों घायल हो गए. मृतकों में 13 से 35 वर्ष की आयु के युवा पुरुष और महिलाएं शामिल थीं.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के अनुसार, जश्न में शामिल होने के लिए करीब 2-3 लाख लोग स्टेडियम के बाहर एकत्र हुए, जबकि ग्राउंड की क्षमता केवल 35,000 है. घटना के बाद सरकार ने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी दयानंद और कई वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया, साथ ही आरसीबी, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया. जांच की जिम्मेदारी कर्नाटक हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश माइकल कुन्हा की अध्यक्षता में एक सदस्यीय न्यायिक आयोग को सौंप दी गई है.

साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान, CSK-RR के दो स्टार्स शामिल, जिम्बाब्वे के खिलाफ इस दिन से खेली जाएगी सीरीज

विराट कोहली अपने टेस्ट संन्यास का फैसला बदल लेंगे, अगर ये हुआ तो; माइकल क्लार्क ने बताई वजह

बटलर का कहर जारी, घरेलू जमीन पर खेली T20I की अपनी सबसे बड़ी पारी, पहले मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >