क्या IPL 2025 हो जाएगा रद्द? BCCI उपाध्यक्ष के बयान ने मचाई हलचल, बताया क्या है प्लान

IPL 2025 Updates amid India Pakistan Tention: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आईपीएल 2025 पर संकट गहरा गया है. गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से हुए हमलों के कारण जम्मू, पंजाब और राजस्थान में ब्लैकआउट हुआ. धर्मशाला में खेला जा रहा 58वां मैच 10.1 ओवर के बाद रोककर रद्द कर दिया गया, जिसके बाद BCCI ने आपात बैठक बुलाई. राजीव शुक्ला ने आईपीएल 2025 के भविष्य को लेकर थोड़ा संकेत दिया है.

IPL 2025 Updates amid India Pakistan Tention: भारत पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात की वजह से आईपीएल 2025 पर भी संकट छा गया है. गुरुवार को जम्मू, पंजाब और राजस्थान में पाकिस्तान की ओर से मिसाइल हमले किए गए, जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र में ब्लैकआउट छा गया. इंडियन प्रीमियर लीग के 58वें मैच को भी फ्लडलाइट बंद करते हुए रद्द कर दिया गया. रात करीब 9:35 बजे सीमा पार से हुए हवाई हमले के बाद 10.1 ओवर के खेल के बाद रद्द कर दिया गया. इसके बाद BCCI की आपात बैठक हुई जिसमें टूर्नामेंट के भविष्य को लेकर विचार किया गया.

धर्मशाला में मैच रोकने का फैसला मेजबान हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ ने एक शीर्ष क्रिकेट अधिकारी से फोन पर बातचीत के बाद लिया. इस बातचीत के बाद स्टेडियम की फ्लडलाइट्स बंद कर दी गईं और मैदान आंशिक रूप से अंधेरे में डूब गया. इसके तुरंत बाद दर्शकों से बाहर निकलने की अपील की गई. आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल को बाउंड्री के किनारे चलते हुए देखा गया, जहां वे दर्शकों को स्टेडियम खाली करने का इशारा कर रहे थे. दोनों टीमों के खिलाड़ियों को तुरंत अपनी-अपनी टीम की बसों में बैठाकर होटल भेजा गया. निकासी इतनी तेजी से हुई कि कई खिलाड़ी पैड पहने हुए ही होटल पहुंच गए.

सरकार की सलाह पर करेंगे काम

बीसीसीआई अपने सभी विकल्प खुले रखे हुए है, जिसमें लीग को अस्थायी रूप से रोकने या टूर्नामेंट के कार्यक्रम में बदलाव करने की संभावना भी शामिल है. बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं, सरकार की सलाह ले रहे हैं और कल आईपीएल को लेकर अंतिम फैसला लेंगे. स्थिति हर दिन बदल रही है. हम जो भी निर्देश मिलेगा, उसका पालन करेंगे और सभी संबंधित पक्षों को जानकारी देंगे. इस समय हमारी प्राथमिकता सभी खिलाड़ियों, प्रशंसकों और अन्य संबंधित लोगों की सुरक्षा है.”

तनाव में थे खिलाड़ी

वहीं यह मैच रद्द होने के बाद खिलाड़ी काफी तनाव में थे. इसी रिपोर्ट में बताया गया कि एक खिलाड़ी ने कहा, “हमें पास के पठानकोट में हमलों की जानकारी दी गई. हमें तुरंत होटल लौटने के लिए कहा गया. थोड़ी घबराहट भी थी. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी पंजाब की टीम बस में बैठे थे और पंजाब के खिलाड़ी दिल्ली की बस में. हम बाहर निकलना चाहते थे, लेकिन भारी भीड़ थी. विदेशी खिलाड़ी काफी चिंतित थे, और उनमें से कई घर लौटना चाहते थे.”

ट्रेन से खिलाड़ियों को दिल्ली ले जाएगा BCCI

क्षेत्र के हवाई अड्डों के बंद होने के चलते, बीसीसीआई अब प्लान बी पर काम कर रहा है. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, “हम कोशिश कर रहे हैं कि टीमों को ट्रेन के जरिए दिल्ली लाया जा सके. बीसीसीआई सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है.” फ्रेंचाइजियां भी विदेशी खिलाड़ियों को मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दे रही हैं और भरोसा दिला रही हैं कि यदि कोई खिलाड़ी लौटना चाहे तो उसके यात्रा प्रबंध किए जाएंगे. बीसीसीआई अन्य क्रिकेट बोर्ड्स को भी स्थिति की जानकारी देगा और उनके खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.

‘राजा रामचंद्र की जय’, पाकिस्तान की हिमाकत पर गरजे ‘सुबेदार’ नीरज चोपड़ा, कहा- आतंकवाद के खिलाफ…

पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा… भारतीय सेना के शौर्य पर जानें क्या बोले सहवाग-धवन- हरभजन

अंबाती रायडू को 7 घंटे में 29 हजार लोगों की लताड़, भारत-पाक तनाव के बीच ट्वीट से बुरे फंसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >