IPL 2026 टीमों को BCCI का निर्देश, नए नियम नहीं माने तो होगा कड़ा एक्शन

BCCI New Rules for IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल मैचों के लिए कड़े नियम लागू कर दिए हैं. अब मैच के दौरान डगआउट में बैठने वाले एक्स्ट्रा खिलाड़ी बाउंड्री के पास नहीं घूम सकेंगे. पानी या बैट लेकर केवल टीम शीट में शामिल 16 खिलाड़ी ही मैदान पर जा सकते हैं. बाकी सबको अपनी जगह पर ही बैठना होगा.

BCCI New Rules for IPL 2026: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अब मैच के दौरान बेंच पर बैठने वाले अतिरिक्त खिलाड़ी मैदान के आसपास नहीं घूम सकेंगे. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि नए नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा और अनदेखी करने पर एक्शन होगा. सभी टीमों को इस बारे में निर्देश दे दिए गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सीजन शुरू होने से पहले प्रैक्टिस के नियमों में भी बदलाव किया था. अब प्लेइंग 11 में न चुने जाने वाले खिलाड़ियों के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं.

मैदान पर केवल 16 खिलाड़ियों को जाने की छूट

अब हर किसी को मैदान के अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी. टीम शीट में मैनेजमेंट जिन 16 खिलाड़ियों का नाम देगा, केवल वही मैदान पर जा सकेंगे. पहले के मैचों में अक्सर देखा जाता था कि रिजर्व खिलाड़ी बैट, पानी या कोई भी संदेश लेकर मैदान पर चले जाते थे. लेकिन अब इस पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. जो खिलाड़ी इन 16 की लिस्ट से बाहर हैं, उन्हें मैदान पर जाने से पूरी तरह मना कर दिया गया है. वे किसी भी कारण से फील्ड पर नहीं जा सकते.

बाउंड्री पर एक साथ 5 खिलाड़ी ही दिखेंगे

बीसीसीआई ने बाउंड्री लाइन के पास घूमने वाले खिलाड़ियों की संख्या भी तय कर दी है. नए निर्देश के अनुसार एक समय में बाउंड्री के पास केवल 5 खिलाड़ी ही मौजूद रह सकते हैं. इन पांचों खिलाड़ियों को बिब पहनना जरूरी होगा. ये खिलाड़ी पूरे स्क्वॉड में से कोई भी हो सकते हैं, लेकिन एक साथ पांच से ज्यादा लोग वहां नहीं जा सकते. इसका मकसद मैच के दौरान बाउंड्री के आसपास होने वाली भीड़ को कम करना है.

बाकी खिलाड़ियों को डगआउट में रहना होगा

आईपीएल में एक टीम के पास आमतौर पर 25 खिलाड़ियों तक का स्क्वॉड होता है. नियम के अनुसार टीम शीट में 16 के नाम होते हैं. बाकी बचे हुए सभी खिलाड़ियों को अब डगआउट में ही बैठना होगा. वे एलईडी एडवरटाइजिंग बोर्ड और बाउंड्री लाइन के बीच वाली जगह पर नहीं घूम सकते हैं. कई टीमों के सूत्रों ने बताया है कि उन्हें सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों को लेकर ये सख्त निर्देश मिले हैं, जिनका पालन हर हाल में करना होगा.

पहले से मौजूद नियमों में हुई सख्ती

मैदान पर पानी ले जाने और बिब पहनकर रहने के नियम पहले से मौजूद हैं. ये मौजूदा मैच प्लेइंग कंडीशंस (MPC) की धारा 11.5.2 और 24.1.4 के तहत आते हैं. लेकिन पहले इन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता था. अब बीसीसीआई ने इन दोनों धाराओं को बेहद कड़ाई के साथ लागू कर दिया है. इसका सीधा मतलब है कि अब आईपीएल मैचों में मैदान के बाहर भी अनुशासन पर ज्यादा जोर रहेगा. खिलाड़ियों को अब इन गाइडलाइंस को मानना ही होगा.

ये भी पढे़ं-

बैटिंग में आग और स्वभाव में सादगी, वैभव सूर्यवंशी ने छुए हर्षा भोगले के पैर, Video Viral

वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाई बुमराह की धज्जियां, गावस्कर बोले- दुनिया को मिला नया टैलेंट

DC vs GT मुकाबले से पहले ग्लेन फिलिप्स ने भरी हुंकार, मैथ्यू हेडन को लेकर कही यह बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >