इन चार शहरों में रीशेड्यूल हो सकता है IPL 2025, BCCI इस योजना पर कर रहा काम

IPL 2025 Reschedule: भारत-पाक तनाव के चलते आईपीएल 2025 एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया और धर्मशाला में चल रहा मैच रद्द करना पड़ा. अब बीसीसीआई टूर्नामेंट को फिर शुरू करने के लिए पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में नए वेन्यू पर विचार कर रहा है.

IPL 2025 Reschedule: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते शुक्रवार को लीग को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था. पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे मैच को भी बीच में रोककर रद्द कर दिया गया. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि हालात कब सामान्य होंगे और आईपीएल 2025 को दोबारा शुरू किया जा सकेगा, इसलिए बोर्ड फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ की नीति अपना रहा है और सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है. इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आईपीएल 2025 को फिर से शुरू करने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में वेन्यू तलाश रहा है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई एक वैकल्पिक योजना पर काम कर रहा है. जिसके तहत आईपीएल के कुछ स्थानों तक सीमित किया जा सकता है. इसमें रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने बताया, “राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मामलों में एक हफ्ता बहुत लंबा समय होता है. बोर्ड एक कंटिन्जेंसी प्लान बना रहा है. शुरुआती संकेत यही हैं कि अगर अगले हफ्ते तक लीग दोबारा शुरू होती है, तो कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में बचे हुए मुकाबले कराए जा सकते हैं. यदि सीमा पर स्थिति सामान्य होती है, तो मूल वेन्यू को भी बरकरार रखा जा सकता है.”

IPL 2025 अस्थायी रूप से स्थगित

आईपीएल 2025 के लीग स्टेज के अब तक 57 मैच हो पाए हैं. आखिरी मैच (58वां) पंजाब और दिल्ली के बीच खेला गया, जिसमें 10.1 ओवर का ही खेल हो पाया था, जिसे रद्द कर दिया गया. अब आईपीएल जब दोबारा शुरू होगा, तब यह मैच भी फिर से खेला जाएगा. इस बार आईपीएल में कुल 74 मैच खेले जाने हैं (लीग स्टेज के 70 और 2 क्वालिफायर, 1 एलिमिनेटर और 1 फाइनल सहित). ऐसे में अभी सीजन के 16 मैच बाकी हैं, जिनका शेड्यूल 1 हफ्ते बाद आ सकता है. 

टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान कौन? अनिल कुंबले की च्वाइस; गिल या पंत नहीं बल्कि यह खिलाड़ी

‘डॉक्टर बनना था, लेकिन…’ पूर्व सुरक्षाकर्मी ने खोल दिया हाफिज सईद का कच्चा चिट्ठा, कहा- पाकिस्तान में हैं 10 लाख आतंकी

IPL 2025: क्या फिर से खेला जाएगा DC vs PBKS मैच? या वहीं से होगी शुरुआत जहां छूटा था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >