दिल्ली की हार के जिम्मेदार; अक्षर पटेल ने गिनाए पूरे 6 कारण, अपने ही घर में RCB ने दी पटखनी

IPL 2025 DC vs RCB Axar Patel Statement Post Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया, जिसमें भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी के कारण दिल्ली सिर्फ 162 रन ही बना सकी. जवाब में विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या के अर्धशतकों और टिम डेविड की धुआंधार पारी ने आरसीबी को 163 रन के लक्ष्य तक पहुंचाया. मैच के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने अपनी हार के कारणों पर चर्चा की.

IPL 2025 DC vs RCB Axar Patel Statement Post Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के साथ मैच खेला. भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी के कारण दिल्ली कैपिटल्स आठ विकेट खोकर केवल 162 रन ही बना सकी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 18.3 ओवर में चार विकेट खो दिए. विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने अर्धशतक और अंत में टिम डेविड ने पांच गेंदों पर शानदार पारी खेली और बिना आउट हुए 19 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई. इस मैच में हार के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने अपनी बात रखी और कारणों पर चर्चा की. 

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने आरसीबी के खिलाफ हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि  हमारी टीम ने 10-15 रन कम बन पाए. पहली पारी में विकेट थोड़ा कठिन था, लेकिन ओस के कारण दूसरी पारी में यह आसान हो गया. उन्होंने माना कि टीम ने कुछ कैच छोड़े, जो भविष्य में सुधारने की जरूरत है. अक्षर ने आगे कहा, “इरादा वही था, लेकिन विकेट दो-गति वाला था, लेकिन ओस आने के बाद यह आसान हो गया. हमें नहीं लगता कि हम कुछ अलग कर सकते थे. हम लगातार विकेट खोते रहे. अगर कोई बल्लेबाज बीच में कुछ समय बिताता, तो वह तेजी से रन बना सकता था, हम 10-15 रन अतिरिक्त बना सकते थे.” 

केएल राहुल को इस मैच में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया. लेकिन वे भी कुछ खास योगदान नहीं दे सके. हालांकि वे दिल्ली के लिए टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 39 गेंद पर 41 रन की पारी खेली. अक्षर ने इस पर कहा, “केएल राहुल इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं कि उनको एक नंबर नीचे उतारा गया. इसलिए उसे नंबर 4 पर भेजा, खासकर क्योंकि मैदान का एक किनारा छोटा था.”

DC vs RCB मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए. इसके जवाब में आरसीबी ने शानदार बल्लेबाजी की और लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए मैच को 6 विकेट से जीत लिया. यह दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन तीसरी हार है. वहीं आरसीबी ने 7वीं जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया. 

फूला हुआ गुब्बारा है बाबर आजम! मो. आमिर ने विकेट लेकर मनाया ऐसा जश्न, शांत कराते रहे विवियन रिचर्ड्स

‘मैं गारंटी ले सकता हूं…’, ऋषभ पंत पर जहीर खान का भरोसा कायम, हार के बाद कह दी बड़ी बात

मुंबई इंडियंस का महारिकॉर्ड, IPL इतिहास में हासिल किया ये बड़ा मुकाम, CSK-RCB तक छूट गए पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >