टैटू ने खोला मिस्ट्री गर्ल का राज, जानें कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड

Arshdeep Singh Rumored Girlfriend: अर्शदीप सिंह अपनी एक स्नैपचैट स्टोरी को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे फोटो शेयर की थी. यूजर्स का दावा है कि हाथ पर बने टैटू के कारण यह लड़की एक्ट्रेस समरीन कौर हैं. फिलहाल दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Arshdeep Singh Rumored Girlfriend: गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में क्रिकेटर ने अपने स्नैपचैट अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी. इस फोटो में वह एक लड़की का हाथ थामे हुए नजर आ रहे थे. तस्वीर में लड़की का चेहरा छिपा हुआ था. इस रहस्यमयी फोटो के सामने आते ही इंटरनेट पर फैंस ने इस लड़की की पहचान जानने के लिए पड़ताल शुरू कर दी. सोशल मीडिया यूजर्स के दावों के अनुसार अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का नाम समरीन कौर है. समरीन एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं.

स्नैपचैट स्टोरी से शुरू हुई चर्चा

अर्शदीप सिंह ने अपने स्नैपचैट हैंडल पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ जो फोटो पोस्ट की, उसने रातों-रात इंटरनेट पर सनसनी मचा दी. इस तस्वीर में सिर्फ दो हाथ एक-दूसरे को पकड़े हुए नजर आ रहे थे. लड़की का चेहरा कैमरे के फ्रेम से बाहर था. फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर क्रिकेट फैंस ने तरह-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दीं. हर कोई यह जानने के लिए बेताब था कि आखिर पंजाब किंग्स का यह स्टार गेंदबाज किसके साथ समय बिता रहा है.

अर्शदीप सिंह की स्नैपचैट स्टोरी (बाएं) और समरीन कौर का पोस्ट (बाएं), Pic- Screenshot/(Snapchat and Instagram)

टैटू से खुला रूमर्ड गर्लफ्रेंड का राज

बिना चेहरे वाली इस तस्वीर का रहस्य एक छोटे से टैटू ने खोल दिया. दरअसल अर्शदीप की फोटो में दिख रहे लड़की के हाथ पर एक खास डिजाइन का टैटू बना हुआ था. इंटरनेट पर मौजूद जासूसों ने जब इस टैटू का मिलान किया, तो यह हूबहू एक्ट्रेस समरीन कौर के हाथ पर बने टैटू जैसा निकला. फैंस पूरी तरह से आश्वस्त हो गए कि स्नैपचैट स्टोरी में नजर आने वाला हाथ किसी और का नहीं बल्कि समरीन कौर का ही है. इसी एक सबूत के आधार पर उनके लिंकअप की खबरे तेजी से फैल गईं.

अर्शदीप सिंह की स्नैपचैट स्टोरी (बाएं) और समरीन कौर की वीडियो में दिख रहा टैटू, Pic- Screenshot/ (Arshdeep Singh Snapchat and Samreen Kaur Instagram)

कौन हैं समरीन कौर?

समरीन कौर का जन्म 7 सितंबर 1999 को हुआ था और वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं. 26 साल की समरीन ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई पुणे स्थित सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से पूरी की है. वह साल 2018 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं. समरीन ने जुबिन नौटियाल के गाने ‘तुझे भूलना तो चाहा’ और बादशाह के हिट ट्रैक ‘बावला’ में अपनी बेहतरीन एक्टिंग दिखाई है. उन्होंने कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो और कुछ ओटीटी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

पंजाब किंग्स की जर्सी में दिखीं समरीन

अर्शदीप सिंह आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम का मुख्य हिस्सा हैं. समरीन कौर के इंस्टाग्राम पोस्ट ने भी इन अफवाहों को और हवा देने का काम किया. उन्होंने मुल्लांपुर में हुए एक आईपीएल मैच के दौरान अपनी एक तस्वीर शेयर की थी. उस फोटो में समरीन ने पंजाब किंग्स टीम की जर्सी पहनी हुई थी. स्टेडियम से उनकी यह तस्वीर सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस को उनके और अर्शदीप के रिश्ते को लेकर एक और बड़ा हिंट मिल गया.

आधिकारिक बयान का अभी इंतजार

सोशल मीडिया पर इन दोनों के रिश्ते को लेकर भले ही कितने भी दावे किए जा रहे हों, लेकिन सच्चाई की पुष्टि होना अभी बाकी है. इस पूरे मामले पर अब तक न तो अर्शदीप सिंह ने कोई टिप्पणी की है और न ही समरीन कौर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है. दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी इस खबर पर पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई है. फिलहाल जब तक दोनों में से कोई सामने आकर कुछ नहीं कहता, तब तक फैंस के दावे केवल एक कयास ही माने जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

आईपीएल 2026: CSK-RCB के बीच सिर्फ एक जंग, आकाश चोपड़ा ने समझाया पूरा समीकरण

IPL 2026 Points Table: ईडन गार्डन्स में बारिश से धुला मुकाबला, बिना मैच जीते टॉप पर पहुंची PBKS

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >