Highlights
Arjun Tendulkar IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. सभी टीमें अपनी तैयारी कर रही हैं. इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के ट्रेनिंग कैंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. अर्जुन नेट्स में आक्रामक हिटिंग कर रहे हैं और फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. यह वायरल वीडियो इकाना स्टेडियम का है. यहा लखनऊ की टीम सीजन के पहले मुकाबले के लिए अपना पसीना निकाल रही है.
अर्जुन तेंदुलकर ने लगाए लंबे शॉट्स
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चल रहे ट्रेनिंग कैंप में अर्जुन ने अपनी पूरी ताकत दिखाई है. उन्होंने टीम के सहायक कोच लांस क्लूजनर की देखरेख में नेट प्रैक्टिस की. लांस क्लूजनर को एक शानदार पूर्व ऑलराउंडर के रुप में देखा जाता हैं. उनकी गाइडेंस में अर्जुन ने कई ऊंचे और लंबे शॉट्स लगाए. अर्जुन के ये शानदार शॉट्स देखकर वहा मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. इस वीडियो के सामने आने से पहले अर्जुन को लखनऊ के नेट्स में तेज गेंदबाजी करते हुए भी देखा गया था. उनकी मौजूदा फॉर्म को देखकर यह माना जा रहा है कि वह इस बार लखनऊ टीम की शुरुआती प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं.
मुंबई इंडियंस से लखनऊ आए हैं अर्जुन
इस साल अर्जुन तेंदुलकर एक नई जर्सी और नई टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. पिछले कई सीजन तक वह मुंबई इंडियंस कैंप का हिस्सा थे. लेकिन आईपीएल 2026 से पहले उन्हें ट्रेड करके लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में शामिल किया गया है. नई टीम में शामिल होने के बाद अर्जुन नेट्स में काफी सहज और आत्मविश्वास से भरे हुए दिख रहे हैं. लखनऊ मैनेजमेंट को भी अर्जुन से गेंद और बल्ले दोनों के साथ एक अच्छे प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है.
डेथ ओवर्स की कर रहे खास तैयारी
वायरल वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा है कि अर्जुन अपनी बल्लेबाजी की तकनीक पर बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं. लांस क्लूजनर के साथ मिलकर उन्होंने विशेष रूप से डेथ ओवर्स में लंबे शॉट्स खेलने का अभ्यास किया. टी20 क्रिकेट में आखिरी के कुछ ओवर्स में तेजी से रन बनाना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. अर्जुन इसी बात को ध्यान में रखकर ऊंचे शॉट्स खेलने की लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं ताकि वह मैच के अंतिम पलों में अपनी टीम के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकें.
प्लेइंग 11 में जगह बनाने की चुनौती
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में गेंदबाजी के कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. मोहम्मद शमी और मयंक यादव जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में अपनी पक्की जगह बनाने के लिए टीम के अंदर ही बहुत मुश्किल चुनौती का सामना करना होगा. हालांकि नेट्स में उनका आक्रामक अंदाज और तेज गेंदबाजी करने की क्षमता उन्हें एक उपयोगी ऑलराउंडर बनाती है. यह पूरी तरह संभव है कि लखनऊ की टीम उन्हें इस सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतारे.
ये भी पढ़ें-
रियान पराग ही क्यों बने राजस्थान के कप्तान? कोच संगकारा ने बताई इसके पीछे की वजह
Video: भुवी की यॉर्कर पर चकमा खा गए विराट कोहली, नेट प्रैक्टिस में दिखा रोमांच
IPL 2026: धोनी से गुरुमंत्र लेते दिखे संजू सैमसन, CSK के कैंप का वीडियो वायरल
