विराट कोहली के विकेट ने तोड़ा अनुष्का शर्मा का दिल, रिएक्शन हुआ वायरल

विराट कोहली के आउट होने के बाद अनुष्का शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. विराट कोहली को जेसन होल्डर ने 43 के स्कोर पर आउट किया.

Anushka Sharma Reaction: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली शानदार लय में नजर आए. धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम ने जल्दी ही वेंकटेश अय्यर का विकेट गंवा दिया.

इसके बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में 43 रन ठोक दिए. अपनी इस पारी में कोहली ने 5 चौके और 1 छक्का लगाया. ऐसा लग रहा था कि वह बड़ी पारी खेलने की ओर बढ़ रहे हैं.

अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल

हालांकि, गुजरात टाइटंस के कप्तान का दांव उस समय काम कर गया, जब जेसन होल्डर को दोबारा गेंदबाजी के लिए लाया गया. होल्डर ने शानदार वापसी करते हुए कोहली को पवेलियन भेज दिया. आउट होने के बाद विराट काफी निराश नजर आए. वहीं स्टैंड्स में मौजूद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

होल्डर ने इस सीजन में दूसरी बार विराट को किया आउट

वहीं विराट का विकेट लेने के बाद जेसन होल्डर ने जोरदार अंदाज में जश्न मनाया. खास बात यह रही कि इस सीजन में होल्डर ने दूसरी बार विराट कोहली को अपना शिकार बनाया है. इससे पहले विराट कोहली को इस सीजन के 34वें मैच में आउट किया था. उस मैच में भी बल्ले का किनारा लेकर विकेट पर जाकर लगा था.

RCB ने पहली पारी में बनाए 254 रन

आरसीबी ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए. आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा कप्तान रजत पाटीदार ने बनाया. रजत पाटीदार ने नाबाद 93, विराट कोहली ने 43, क्रुणाल पांड्या ने 43, देवदत्त पडिक्कल ने 30 और वेंकटेश अय्यर ने 19 रन बनाए. गुजरात के लिए रबाडा ने 2 और होल्डर ने 2 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में इन स्टार खिलाड़ियों ने किया सबसे ज्यादा निराश, ऐसी है इस सीजन की अंडरपरफॉर्म्ड XI

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >