IPL 2024 में LSG पर केएल राहुल या संजीव गोएनका, किसका था ज्यादा दखल? अमित मिश्रा का बड़ा खुलासा

Amit Mishra on KL Rahul, Sanjiv Goenka and LSG: आईपीएल 2024 में केएल राहुल और संजीव गोएनका के बीच मैदान पर तीखी बहस का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उनके रिश्ते में खटास आ गई. 2025 की मेगा नीलामी में एलएसजी ने राहुल को रिलीज कर दिया और वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गए. विवाद के एक साल बाद टीम के पूर्व साथी अमित मिश्रा ने टीम के अलावा केएल राहुल और संजीव गोएनका पर अपनी बात रखी है.

IPL- Amit Mishra on KL Rahul, Sanjiv Goenka and LSG: आईपीएल 2024 में कई खूबसूरत लम्हों के बीच एक कड़वी याद भी आई थी. जब लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल और टीम के मालिक संजीव गोएनका के बीच तीखी बहस का एक वीडियो वायरल हो गया था. इस घटना के बाद वह सीजन तो किसी तरह बीता, लेकिन उसके बाद राहुल और गोएनका के संबंध फिर कभी कैमरे पर मधुर नहीं दिखाई दिए. 2025 के मेगा नीलामी के लिए एलएसजी ने उन्हें रिलीज कर दिया, जिसके बाद वे दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गए. हाल ही एलएसजी के खिलाफ मैच के बाद भी गोएनका राहुल से हाथ मिलाने गए, तो उन्होंने अनमने ढंग से अभिवादन किया. हालांकि उसी टीम के साथी रहे अमित मिश्रा ने संजीव गोएनका के बारे में अलग राय दी है.  

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स और आईपीएल 2024 में उनके प्रदर्शन को लेकर कुछ टिप्पणियाँ कीं. उन्होंने कहा कि जहाँ पिछले साल कप्तान के रूप में केएल राहुल बड़े फैसले लेते थे, इस साल स्थिति बिल्कुल अलग दिख रही है, जबकि पिछले साल टीम के लगभग सभी अहम फैसले राहुल ही करते थे. मिश्रा ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, “पिछले साल जब मैंने जेएल (जस्टिन लैंगर) से बात की थी, तो उन्होंने बताया था कि केएल सब कुछ कंट्रोल कर रहे थे. वह प्लेइंग इलेवन तय करने से लेकर रणनीति बनाने तक सब कुछ कर रहे थे. इस साल मुझे ऐसा नहीं लग रहा है.”

मिश्रा का मानना है कि इस बार निर्णय लेने की प्रक्रिया ज्यादा लोगों के बीच साझा हो रही है. उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया ने शायद फ्रेंचाइजी मालिकों से अपेक्षाएं बहुत ज्यादा बढ़ा दी थीं, जिससे मैदान पर कुछ भ्रम की स्थिति बन गई. आईपीएल 2024 के बाद लखनऊ समेत कई फ्रेंचाइजियों में बड़े बदलाव हुए. लखनऊ ने केएल राहुल से नाता तोड़ लिया और उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में जोड़ा. लखनऊ ने उन्हें आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में अपनी टीम से जोड़ा. अमित मिश्रा ने 2023 और 2024 दोनों सीजन में लखनऊ के लिए खेला था. 

मिश्रा ने बताया कि इस साल फैसलों में ज्यादा सहयोग देखने को मिला. उन्होंने देखा कि ऋषभ पंत डगआउट में जहीर खान से बातचीत कर रहे थे और राठी भी लैंगर के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे. यह बदलाव इस बात का संकेत है कि कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ की राय को भी अब ज्यादा अहमियत दी जा रही है. टीम के मालिक संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच मैदान पर हुई गर्मा-गर्म बहस के बाद, पहली बार टीम के किसी खिलाड़ी ने इस पर अपनी बात रखी है. मिश्रा ने प्रबंधन को लेकर कहा, “जहाँ तक मालिकों की बात है, मैंने कभी महसूस नहीं किया कि वे बहुत ज्यादा हावी हो रहे थे. मालिक हमेशा सकारात्मक रवैया रखते थे और लॉकर रूम में कभी भी आवाज नहीं उठाई. मुझे लगता है कि मीडिया ने शायद चीजों को थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है.”

जहाँ तक आईपीएल 2025 की बात है, लखनऊ के लिए चीजें अब भी ठीक नहीं चल रही हैं. 10 मैचों के बाद टीम अंक तालिका में 6वें स्थान पर पहुँच गई है. संडे को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ पर 54 रनों की शानदार जीत के साथ जोरदार वापसी की है. यह एकतरफा मुकाबला रहा, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 54 रन बनाकर लखनऊ के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रन का स्कोर बोर्ड पर टांगा, जिसके जवाब में लखनऊ 161 रन ही बना सका. 

ओपनर नहीं, इंडियन टी20 टीम में केएल राहुल को इस नंबर पर बैटिंग करना चाहिए, केविन पीटरसन ने बताया

शोएब अख्तर की कमाई पर भारत सरकार की चोट, पहलगाम हमले के बाद बैन हुआ यूट्यूब चैनल

बेटे का मजाक उड़ाने वालों पर भयंकर गुस्सा हुईं संजना गणेशन, मैच के बाद ट्रोलर्स को जमकर सुनाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >