हैदराबाद में Abhishek Sharma की आंधी, 68 गेंद पर जड़ दिए 135 रन

SRH vs DC: अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में 135 रन जड़ दिए. उनकी पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने विशाल स्कोर खड़ा किया. टी20 में नौवां शतक जड़ अभिषेक ने दिग्गज विराट कोहली की बराबरी भी कर ली.

Abhishek Sharma: सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना दूसरा आईपीएल शतक जड़ा. इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे 25 वर्षीय खिलाड़ी ने पहले ही दो अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर छक्का लगाकर 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. अपने इस शतक के साथ अभिषेक ने टी20 में भारतीय टीम के लिए सबसे अधिक शतकों के विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की. डीसी के खिलाफ 47 गेंदों में जड़ा गया शतक उनका 9वां शतक बन गया. अभिषेक ने दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी और अंत तक नाबाद रहे. उनके शतक के दम पर उनकी टीम ने 242 रनों का स्कोर पोस्ट किया.

अभिषेक ने पूरी पारी में बनाए 135 रन

जब भी अभिषेक शर्मा क्रीज पर कदम रखते हैं, उनसे उम्मीदें आसमान छू जाती हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 के 6 मैचों में दो अर्धशतक जरूर बनाए, लेकिन कुल मिलाकर उनका प्रदर्शन औसत दर्जे का ही रहा. हालांकि, मंगलवार को एसआरएच और डीसी के बीच हुए मुकाबले में आखिरकार यह सब बदल गया, जब सलामी बल्लेबाज ने सिर्फ 47 गेंदों में सीजन का अपना पहला शतक जड़ दिया. लेकिन इस शतक की सबसे खास बात यह थी कि अब अभिषेक के नाम टी20 में किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सबसे अधिक शतकों का रिकॉर्ड विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से 9 हो गया है.

ऑरेंज कैप पर अभिषेक का कब्जा

इस पारी के साथ ही अभिषेक ऑरेंज कैप धारक बन गए और इस सीजन में 300 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. यह अब तक खेले गए इस टूर्नामेंट में उनका दूसरा शतक है. उनका पहला शतक 2025 में आया था. अपने शतक तक पहुंचने के लिए अभिषेक ने 8 चौके और 9 छक्के लगाए और अपनी टीम के रनों की गति एकदम तेज रखी. पूरी पारी में अभिषेक ने 10 चौके और 10 छक्के लगाए और 68 गेंद पर 135 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी टीम को मैच पर पूरी तरह से नियंत्रण हासिल करने में मदद की. सलामी बल्लेबाज ने किसी भी गेंदबाज पर रहम नहीं दिखाया, मनचाहे ढंग से चौके लगाए और खचाखच भरे स्टेडियम में मौजूद घरेलू दर्शकों के सामने मैदान के हर कोने में गेंद पहुंचाई.

अभिषेक का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा

टी20 शतक के मामले में विराट और अभिषेक के बाद रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 454 पारियों में 8 शतक बनाए हैं. ईशान किशन भी 226 पारियों में 7 शतकों के साथ उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं. केएल राहुल और संजू सैमसन के नाम भी 7-7 शतक हैं. अभिषेक ने 9 शतक जड़ने के लिए केवल 184 पारियां खेली. इसके वह सभी से आगे हैं. स्ट्राइक रेट के मामले में भी अभिषेक 174.62 के स्ट्राइक रेट के साथ सूची में टॉप पर हैं. ईशान का स्ट्राइक रेट 143 है, जो उनसे थोड़ा कम है, जबकि विराट का स्ट्राइक रेट केवल 135 है. संजू का स्ट्राइक रेट 139 और राहुल का 137 है.

ये भी पढ़ें…

Abhishek Sharma के पास दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रिकॉर्ड बनाने का मौका

CSK को लगा एक और झटका, स्टार बैटर आयुष म्हात्रे पूरे सीजन से बाहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >