कैसा है RCB का नया कप्तान? विराट कोहली ने बताई खूबियां, कहा वह लंबे समय तक…

IPL 2025: रॉयल चैंलेंजर्स बंगलुरु ने आईपीएल की शुरुआत से पहले अपने फैंस के लिए अनबॉक्स इवेंट का आयोजन किया. इसमें खिलाड़ियों के प्रैक्टिस सेशन को देखने के लिए काफी दर्शक आए. इस दौरान विराट कोहली ने अपने नए कप्तान के बारे में बात की.

IPL 2025 के शुरू होने में अब केवल 4 दिन का समय बचा है. उससे पहले सभी टीम अपनी तैयारियों में लगी हैं. इस सीजन में कई टीमों ने अपने कप्तानों में बदलाव किए हैं. इसमें आईपीएल की सबसे चहेती टीमों में से एक आरसीबी ने भी स्टार्स से भरी टीम में एक नए खिलाड़ी पर दांव लगाया है. RCB ने रजत पाटीदार को फाफ डु प्लेसी की जगह कप्तान बनाया है. वहीं आईपीएल के 2008 में शुरू होने के बाद से आरसीबी के लिये खेल रहे विराट कोहली टीम का अहम चेहरा रहे हैं. उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक कप्तानी भी की. अब विराट कोहली ने अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नये कप्तान पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा रजत पाटीदार लंबे समय तक कप्तानी करेंगे. Virat Kohli on Rajat Patidar.

RCB के अनबॉक्स इवेंट में कोहली ने फैंस के साथ बात करते हुए पूरे विश्वास के साथ कहा, “पाटीदार वह हैं जो लंबे समय तक आपकी अगुआई करेंगे. इसलिए, उसे अपना पूरा प्यार दें. उनके पास एक अद्भुत प्रतिभा है, वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है. हम सभी ने यह देखा है. उसके पास एक बेहतरीन दिमाग है और वह इस शानदार फ्रैंचाइज के लिए शानदार काम करेगा और टीम को आगे ले जाएगा. उसके पास वह सब कुछ है जिसकी जरूरत है.” पाटीदार ने दक्षिण अफ्रीकी स्टार फाफ डु प्लेसिस की जगह आरसीबी के कप्तान के रूप में पदभार संभाला है. कोहली ने उम्मीद जताई कि फ्रैंचाइज आखिरकार अपना पहला आईपीएल खिताब जीतेगी. लीग की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक होने के बावजूद, आरसीबी ने कभी भी प्रतिष्ठित ट्रॉफी नहीं जीती है.

विराट ने आगे कहा, ” टीम के साथ वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है. उत्साह और खुशी हर दूसरे सीजन की तरह है. मैं 18 साल से यहां हूं और आरसीबी से बेहद प्यार करता हूं. इस बार हमारे पास एक बेहतरीन टीम है. टीम में बहुत सारे टैलेंट हैं. मैं व्यक्तिगत रूप से इस सीजन को लेकर बहुत उत्साहित हूं.”

पाटीदार ने भी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरा भरोसा जताया. पाटीदार ने कहा, “विराट भाई, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे दिग्गज आरसीबी के लिए खेल चुके हैं. मैं उन्हें देखते हुए बड़ा हुआ हूं. शुरू से ही, मुझे यह फ्रेंचाइजी बहुत पसंद है. मैं इस बात से ज्यादा खुश हूं कि मुझे टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी टीमों में से एक का नेतृत्व करने की नई भूमिका मिली है.” आरसीबी इस बार IPL 2025 के सीजन के ओपनिंग मैच की प्रतिद्वंद्वी टीम है. 22 मार्च से शुरू होने वाले इस सीजन का पहला मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और आरसीबी के बीच ईडन गार्डंस मैदान पर खेला जाएगा. 

इसे भी पढ़ें: ब्रैड हॉग ने मोहम्मद रिजवान का उड़ाया मजाक, Video देख लोग बोले इतनी बेइज्जती तो किसी की नहीं हुई

इसे भी पढ़ें: शेफाली वर्मा का कहर, WPL फाइनल के एक दिन बाद झटक ली हैट्रिक, विश्व क्रिकेट में मचा तहलका

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी गेंदबाज पर चला ICC का चाबुक, मैदान पर धक्का मुक्की करने पर लगा तगड़ा जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >