IPL 2025: एक दो नहीं कुल 13 जगह होगी ओपनिंग सेरेमनी, ये सितारे लगाएंगे तड़का

IPL 2025 Opening Ceremony: आईपीएल 2025 का आरंभ 22 मार्च से होना है. हर बार की तरह इसकी शुरुआत बेहद भव्य होगी. हालांकि इस बार इसे और ग्रांड बनाने का प्लान चल रहा है.

IPL 2025 Opening Ceremony: आईपीएल 2025 अपने 18वें संस्करण में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस बार पहला मैच 22 मार्च (शनिवार) को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल के अब तक प्रत्येक सीजन में शानदार ओपनिंग हुई हैं. इस बार भी मुकाबले से पहले एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा, जो आईपीएल की परंपरा का हिस्सा है. हालांकि इस बार बीसीसीआई ने उद्घाटन समारोह में एक नया मोड़ जोड़ने की योजना बनाई है. 

स्पोर्टस्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बार सिर्फ एक ओपनिंग सेरेमनी के बजाय पूरे सीजन में कुल 13 ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएंगी. इसका मकसद हर जगह के दर्शकों को इस भव्य आयोजन का अनुभव देना है. यानी प्रत्येक मैदान पर पहले मैच से पहले एक भव्य आयोजन किया जाएगा. बीसीसीआई के अनुसार, हर स्थान पर स्थानीय और राष्ट्रीय कलाकारों का एक खास लाइन-अप तैयार किया जाएगा ताकि हर मैच से पहले दर्शकों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद मिल सके.

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, “हम टूर्नामेंट में और अधिक रंग भरना चाहते थे ताकि हर जगह के दर्शक उद्घाटन समारोह का लुत्फ उठा सकें. प्रत्येक स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों की एक लाइन-अप तैयार की जा रही है.” आईपीएल 2025 के पहले दिन यानी 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में एक मेगा ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा, जिसमें आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह की उपस्थिति भी रहेगी. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भव्य उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल, अभिनेत्री दिशा पटानी और पंजाबी पॉप सिंगर करण औजला परफॉर्म कर सकते हैं. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.बीसीसीआई के एक करीबी सूत्र ने बताया कि बोर्ड अन्य 12 उद्घाटन समारोहों के लिए भी प्रमुख बॉलीवुड कलाकारों से बातचीत कर रहा है. इन कलाकारों की अंतिम सूची 20 मार्च तक तैयार की जाएगी. 

बीसीसीआई की योजना हर समारोह में दो से तीन कलाकारों को शामिल करने की है ताकि सीमित समय में दर्शकों को बेहतरीन मनोरंजन मिल सके. बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने बताया कि उद्घाटन समारोह का समय 25 मिनट निर्धारित किया गया है ताकि मैच की शुरुआत संक्षिप्त और मनोरंजक रहे. हालांकि कलाकारों के बारे में विस्तृत जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन गांगुली ने आश्वासन दिया है कि यह समारोह काफी भव्य और यादगार होगा.

इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा और संन्यास! अभी नहीं, बचपन के कोच ने बताया हिटमैन का आगे का प्लान, कहा- अभी ये काम बाकी है

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली की नाखुशी पर बीसीसीआई ने दिखाई नरमी, इस नियम में बड़ा बदलाव करने के दिए संकेत

इसे भी पढ़ें: 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, चौके-छक्के में डील कर दहलाया सारा मैदान, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >