KKR vs RCB Pitch Report: ईडन गार्डंस बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग या गेंदबाजों का बरपेगा कहर, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

KKR vs RCB Pitch Report: आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में होगा, जहां नई कप्तानी के साथ केकेआर (अजिंक्य रहाणे) और आरसीबी (रजत पाटीदार) आमने-सामने होंगी. ऐसे में आइये जानते हैं, इस मैदान पर कैसा है बल्लेबाजी का रिकॉर्ड और क्या कहती है पिच रिपोर्ट. साथ ही जानें Probable Playing Eleven.

KKR vs RCB Pitch Report: IPL 2025 की बहुप्रतीक्षित शुरुआत शनिवार को होने वाली है. 2025 के इस सीजन का पहला मुकाबला गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जाएगा. यह रोमांचक मुकाबला 22 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा. यह मैच 2008 के उद्घाटन सत्र की यादें ताजा कर देगा, जब आईपीएल के पहले ही मुकाबले में केकेआर और आरसीबी आमने-सामने थे.

अब यह टूर्नामेंट अपने 18वें सीजन में प्रवेश कर रहा है, तो दोनों टीमें एक बार फिर से सीजन की धमाकेदार शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. इस बार केकेआर और आरसीबी दोनों ही नई कप्तानी के साथ मैदान में उतरेंगी. अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को केकेआर की कमान सौंपी गई है, जबकि आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में होगी. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि नए कप्तानों की अगुवाई में दोनों टीमें कैसी शुरुआत करती हैं. 

KKR vs RCB: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल में एक दिलचस्प प्रतिद्वंद्विता रही है, जिसमें कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं. हालांकि, आंकड़ों की बात करें तो केकेआर का पलड़ा भारी रहा है. अब तक खेले गए कुल 34 मुकाबलों में से केकेआर ने 20 बार जीत दर्ज की है, जबकि आरसीबी को 14 मुकाबलों में सफलता मिली है. केकेआर का इस मुकाबले में सर्वोच्च स्कोर 222 रन रहा है, जबकि आरसीबी ने सर्वाधिक 221 रन बनाए हैं. दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों टीमों के बीच खेले गए किसी भी मैच का नतीजा बेनतीजा नहीं रहा है. वहीं, न्यूनतम स्कोर की बात करें तो केकेआर ने 49 रन और आरसीबी ने 84 रन का न्यूनतम स्कोर बनाया है.

KKR vs RCB: ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट

कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम अपनी सपाट और उछाल भरी पिच के लिए जाना जाता है, जो बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां पर अक्सर बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है. इस मैदान पर खेले गए 93 आईपीएल मैचों में से 38 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही है, जबकि 55 मौकों पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. यहां पहले बल्लेबाजी करने पर औसत स्कोर 163 रन का रहा है.

अगर इस मैदान पर अब तक के सर्वोच्च स्कोर की बात करें तो यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम दर्ज है. पंजाब की टीम ने 26 अप्रैल 2024 को केकेआर के खिलाफ 262/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जो इस मैदान पर बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. हालांकि इस मैदान पर मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है, ऐसे में देखना होगा कि दोनों टीमें स्पिनर्स का कैसे इस्तेमाल करती हैं.

आईपीएल 2025 के इस शुरुआती मुकाबला कांटे की टक्कर का होगा. एक ओर जहां केकेआर अपने घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा उठाने की कोशिश करेगी, वहीं दूसरी ओर आरसीबी नई रणनीतियों के साथ जीत की शुरुआत करना चाहेगी. दोनों ही टीमें मजबूत संयोजन के साथ उतरेंगी, जिसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा. आईपीएल 2025 का यह पहला मुकाबला न केवल सीजन के लिए टोन सेट करेगा, बल्कि यह भी तय करेगा कि दोनों टीमें किस रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगी. इस सीजन के पहले मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है, आइये इस पर नजर डालते हैं. 

KKR vs RCB: संभावित प्लेइंग इलेवन 

केकेआर संभावित प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, और रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा

इंपैक्ट खिलाड़ी: मयंक मारखंडे 

आरसीबी संभावित प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल

इंपैक्ट खिलाड़ी: सुयश शर्मा या देवदत्त पडिक्कल 

KKR vs RCB: फुल स्क्वॉड 

केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय, मोइन अली, चेतन सकारिया 

आरसीबी: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी

यह भी पढ़ें: KKR vs RCB Live Streaming: यहां फ्री में देख सकेंगे IPL के सभी मुकाबले, कोलकाता और बेंगलुरु के बीच होगी भिड़ंत

यह भी पढ़ें: बिल्कुल रोहित शर्मा! 6 साल की पाकिस्तानी बच्ची का पुल शॉट हुआ वायरल, देखें Video

यह भी पढ़ें: प्लेऑफ की टॉप 4 टीमों में CSK-RCB का बुरा हाल, सहवाग-गिलक्रिस्ट समेत दिग्गजों ने अपनी टीम में इन्हें किया शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >