IPL 2025: KKR vs LSG मैच के शेड्यूल में हो सकता है बदलाव, यह व्यवस्था बनी बड़ा कारण

IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है. इस सीजन का पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच होगा. कोलकाता अपने मैच ईडन गार्डंस में ही खेलेगी, लेकिन लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ 6 अप्रैल को होने वाले मैच की तारीखों में बदलाव होने की संभावना है.

IPL 2025: के रोमांचक आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच प्रस्तावित मुकाबले की तारीखों में बदलाव हो सकता है. कारण है पश्चिम बंगाल में 6 अप्रैल को रामनवमी के दौरान सुरक्षा संबंधी चिंताएं. स्थानीय पुलिस ने इस दिन सुरक्षा प्रदान करने में खुद को असमर्थ बताई है. जिससे यह मुकाबला अपने तय व्यक्त पर नहीं हो सकता. कहा जा रहा है कि इस दौरान 20,000 से अधिक जुलूस निकलने की संभावनाएं हैं. ऐसे में पुलिस उचित प्रबंध नहीं कर सकती.

बंगाल क्रिकेट संघ (BCB) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने BCCI को सूचित कर दिया है कि राज्य में रामनवमी पर्व के दौरान व्यापक स्तर पर आयोजनों की योजना है. जिसके कारण मैच के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल प्रदान करना मुश्किल हो सकता है. विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी द्वारा 20,000 से अधिक जुलूस निकालने की घोषणा के बाद पुलिस ने अपनी प्राथमिकता सार्वजनिक सुरक्षा को बताया. जिसके कारण मैच को पुनर्निर्धारित करना ही अंतिम सुझाव हो सकता है. KKR vs LSG match may Reschedule.

पिछले साल भी शेड्यूल में हुआ था बदलाव 

गांगुली ने बताया कि आईपीएल 2024 में भी इसी प्रकार की स्थिति उत्पन्न हुई थी. जिसके कारण एक मैच को पुनर्निर्धारित करना पड़ा था. गांगुली ने कहा, “अगर 65,000 दर्शकों की भीड़ को संभालने के लिए पर्याप्त सुरक्षा नहीं प्रदान कि जाएगी, तो यह आयोजन बेहद मुश्किल हो जाएगा.” हालांकि BCCI की ओर से अभी इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. वह अंतिम निर्णय लेने से पहले विभिन्न संभावनाओं पर विचार कर रहा है. विचार विमर्श के बाद ही इस मैच पर आखिरी निर्णय लिया जा सकता है. 

आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबलों का आगाज 22 मार्च से होने वाला है. 6 अप्रैल को आईपीएल में डबल हेडर होने हैं. जिसमें पहला मुकाबला 3.30 बजे केकेआर और एलएसजी के बीच होगा और दूसरा मैच हैदराबाद और गुजरात के बीच होगा. लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होने वाले मैच पर सुरक्षा संकट की स्थिति बनी हुई है. पश्चिम बंगाल में रामनवमी के जुलूसों के चलते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन ने अपनी असमर्थता जताई है. ऐसे में इस मैच के रीशेड्यूल होने की संभावना है. 

KKR vs LSG मैच के प्रति दर्शकों में उल्लास 

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में KKR बनाम LSG मुकाबले को लेकर खासा उत्साह रहता है. LSG के मालिक संजीव गोयनका का कोलकाता से पुराना नाता है. इससे पहले भी उनकी टीम ने यहां खेलने के दौरान मोहन बागान क्लब को सम्मान दिया था. इस ऐतिहासिक कड़ी के चलते यह मुकाबला बेहद खास माना जा रहा है.पिछली बार की चैंपियन केकेआर अपना खिताब बचाने के लिए उतरेगी. केकेआर इस बार ओपनिंग मैच की भी मेजबान बनेगी और इस दौरान उसकी टीम की कमान नए नवेले कप्तान अजिंक्य रहाणे संभालेंगे. 

इसे भी पढ़ें: इस भारतीय गेंदबाज से डरते थे क्रिस गेल, कांपने लगते थे पैर, विश्वकप विजेता दिग्गज का खुलासा

इसे भी पढ़ें: IPL 2025: एक दो नहीं कुल 13 जगह होगी ओपनिंग सेरेमनी, ये सितारे लगाएंगे तड़का

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली की नाखुशी पर बीसीसीआई ने दिखाई नरमी, इस नियम में बड़ा बदलाव करने के दिए संकेत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >