शर्मा जी के लड़कों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, IPL के 17 वर्षीय इतिहास में हुआ पहली बार, DC के भी हाथ लगे दो कीर्तिमान

IPL 2025 DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स ने विशाखापत्तनम में लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विकेट से हराया, 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 65/5 की मुश्किल स्थिति से उबरकर जीत दर्ज की. आशुतोष शर्मा (66*) और मोहित शर्मा की 19 रनों की नाबाद साझेदारी (Ashutosh Sharma and Mohit Sharma record) ने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई. यह आईपीएल में आखिरी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है. Highest wicket partnership for last wicket IPL.

IPL 2025 DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार (24 मार्च) को विशाखापत्तनम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से जीत दर्ज की. 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 65 रन पर 5 विकेट खो चुकी थी. इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने 34 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही टीम और मुश्किल में आ गई. लेकिन यह मैच आखिरी विकेट के लिए हुई रिकॉर्ड साझेदारी की वजह से यादगार बन गया. इस मैच में अंतिम विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी हुई. मोहित शर्मा और आशुतोष शर्मा ने 19 रन की साझेदारी की जो आईपीएल इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है. Mohit Sharma and Ashutosh Sharma Record.

दरअसल दिल्ली की टीम 19वें ओवर में 192 रन पर 9 विकेट गंवा चुकी थी और हार के कगार पर थी. लेकिन अंतिम खिलाड़ी मोहित शर्मा क्रीज पर आए और उन्होंने अपना संयम बनाए रखा और आशुतोष को स्ट्राइक देते रहे. दोनों ने मिलकर आखिरी विकेट के लिए 19 रनों की नाबाद साझेदारी की, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी एक विकेट से मिली जीत में सबसे बड़ी साझेदारी बन गई. मोहित शर्मा ने 2 गेंद का सामना करते हुए 1 रन बनाए, लेकिन यह मायने नहीं रखती. मायने यह रखता है कि उन्होंने ऐन मौके पर धैर्य बनाए रखा और सूझबूझ से सिंगल देकर आशुतोष को क्रीज पर पहुंचा दिया, जिन्होंने अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिला दी. IPL highest partnership for last wicket record.

लखनऊ से पूरा किया हिसाब

इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने 210 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए आईपीएल में अपना अब तक का सर्वोच्च रन चेज पूरा किया. यह पहली बार था जब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ किसी टीम ने 200 से अधिक रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया. इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की थी, लेकिन अब दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार तीन मैच जीतकर हिसाब बराबर कर लिया.

एक विकेट से जीत दर्ज करने वाली 5वीं टीम

विशाखापट्टनम में खेले गए इस मैच में आईपीएल में एक विकेट से जीत दर्ज करने वाली टीमों में दिल्ली कैपिटल्स का नाम भी शामिल हो गया है. इससे पहले 2015 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था, 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी मुंबई इंडियंस को एक विकेट से हराया था, जबकि 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ यह कारनामा किया था. अब 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज कर इस सूची में अपना नाम जोड़ा.

आशुतोष शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

एक और रिकॉर्ड इस मैच में बना, दरअसल आशुतोष शर्मा की यह पारी आईपीएल में 7वें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले 2015 में आंद्रे रसेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 66 रन बनाए थे, जबकि इस सूची में शीर्ष स्थान पर ड्वेन ब्रावो हैं, जिन्होंने 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 30 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली थी.

DC vs LSG मैच का हाल

वहीं इस मैच की बात करें तो डेब्यू मैच खेल रहे विप्रज निगम ने 15 गेंदों पर 39 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन दिल्ली को जीत दिलाने का असली काम आशुतोष शर्मा ने किया. उन्होंने 31 गेंदों में नाबाद 66 रन की पारी खेली. जब वह बल्लेबाजी के लिए आए तो टीम को 80 गेंदों में 145 रनों की जरूरत थी और आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. शुरुआत में उन्होंने संभलकर खेला और अपनी पहली 20 गेंदों पर रन-गेंद के अनुपात में स्कोर किया. लेकिन आखिरी 11 गेंदों में उन्होंने 46 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे. लखनऊ के 209 रन के जवाब में दिल्ली ने 211 रन बनाकर 1 विकेट से मैच जीता. 

जिस मैदान पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी थी सबसे बड़ी हार, वही गाबा स्टेडियम अब तोड़ा जाएगा, जानें क्या है कारण

आशुतोष शर्मा की बल्लेबाजी पर सुनील गावस्कर गदगद, कहा- कभी कभार बाउंड्री पार…

IPL खेल रहे सीनियर्स, कीवी टीम में आए इंडियन और पाकिस्तानी, न्यूजीलैंड की वनडे स्क्वॉड का हुआ ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >