IPL 2021 Final: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स चौथी बार बना चैंपियन
चेन्नई सुपर किंग्स ने दुबई में हुए फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराकर चौथी बार ट्राफी अपने नाम कर ली है. कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. धोनी की सेना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए और कोलकाता को 193 का लक्ष्य दिया.
IPL 2021 Final: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स चौथी बार बना चैंपियन
Live Updates
5:03 AM. 16 Oct 2111:33 PM. 15 Oct
डु प्लेसिस की धमाकेदार पारी की वजह से चेन्नई ने जीता खिताब
चेन्नई सुपर किंग्स चौथी बार आईपीएल चैंपियन बन गया है. आज दुबई में हुए फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हरा दिया है. चेन्नई के सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने शानदार 86 रन बनाए. उनके साथ मिलकर रुतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन शुरुआत दी.
5:03 AM. 16 Oct 2111:33 PM. 15 Oct
कोलकाता को आठवां झटका, कप्तान इयोन मोर्गन आउट
कप्तान इयोन मोर्गन महज 4 रन बनाकर आउट हो गये हैं. कोलकाता का जीतना अब मुश्किल लग रहा है. मोर्गन के रूप में कोलकाता को आठवां झटका लगा है.
5:03 AM. 16 Oct 2111:33 PM. 15 Oct
कोलकाता को सातवां झटका, राहुल त्रिपाठी आउट
कोलकाता को सातवां झटका लगा है. राहुल त्रिपाठी आउट हो गये हैं.
5:03 AM. 16 Oct 2111:33 PM. 15 Oct
शकिब अल हसनआउट, कोलकाता को छठा झटका
शकिब अल हसन के रूप में कोलकाता को छठा झटका लगा है. कोलकाता ने 15 ओवर में 120 रन बनाए हैं. पांच और ओवर में जीत के लिए 73 रन बनाने हैं.
5:03 AM. 16 Oct 2111:33 PM. 15 Oct
दिनेश कार्तिक आउट, कोलकाता को पांचवां झटका
दिनेश कार्तिक बाउंड्री पर कैच हो गये हैं. इस प्रकार कोलकाता को पांचवा झटका लगा है. मैच अब चेन्नई की ओर जा रहा है.
5:03 AM. 16 Oct 2111:33 PM. 15 Oct
शुभमन गिल आउट, कोलकाता को चौथा झटका
कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथा झटका लगा है. सेट बल्लेबाज शुभमन गिल आउट हो गये हैं. गिल ने टीम के लिए 51 रन बनाए. गिल की जगह दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए हैं.
मुख्य बातें