हाथों में बटर लगाकर उतरती है टीम इंडिया! एशिया कप 2025 में कैच छोड़ने में सबसे ऊपर; हांगकांग से भी बुरा है हाल

Asia Cup 2025 Team India Dropped Catches: एशिया कप 2025 के सुपर 4 क्लैश में भारत ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल का रास्ता क्लियर कर लिया. भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी तो टॉप क्लास की रही है, लेकिन इस टूर्नामेंट में भारत की फील्डिंग चिंता का सबब बनी हुई है.

Asia Cup 2025 Team India Dropped Catches: एशिया कप 2025 में भारत ने अब तक 5 मैच खेले हैं और उन सभी में टीम इंडिया को जीत मिली है. मेन इन ब्लू ने हर मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का शानदार नजारा पेश किया है. लेकिन फील्डिंग ऐसा एरिया है, जहां भारत को नुकसान सहना पड़ रहा है. भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 4 की भिड़ंत में ही 5 कैच ड्रॉप कर दिए. सबसे बुरा रिकॉर्ड तो ये रहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के ओपनर सैफ हसन के चार कैच एक ही मैच में छोड़ दिए. टीम इंडिया की हालत इस एशिया कप में ऐसी है कि वह हांगकांग जैसी टीम से भी गई गुजरी हो गई है. भारत ने इन पांच मैचों नें 12 कैच छोड़े हैं, जो इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट की 8 टीमों में सबसे खराब रिकॉर्ड है.

बांग्लादेश के खिलाफ ‘मेन इन ब्लू’ ने 7 कैच पकड़े, लेकिन 5 मौके गंवा भी दिए. यानी 5 ड्रॉप कैच, 5 अलग-अलग खिलाड़ी और अलग-अलग पोजिशन पर. पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत ने 5 कैच ड्रॉप किए थे. इस एशिया कप में भारत से खराब कैचिंग एफिशिएंसी सिर्फ हांगकांग की है. यहां तक कि ओमान भी भारत से बेहतर है. ये वही टीमें हैं जो एशिया कप में एक भी मैच नहीं जीत सकीं. वहीं भारत ने इस दौरान 12 कैच छोड़े हैं. पाकिस्तान, जिसे अक्सर खराब फील्डिंग के लिए ट्रोल किया जाता है, वह इस बार भारत से काफी आगे है. अगर टीम इंडिया ऐसी ही गलती करती रही, तो उसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

एशिया कप 2025 में फील्डिंग के मामले में भारत का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है. टीम इंडिया ने अब तक कुल 12 कैच टपकाए. उनकी कैचिंग एफिशिएंसी 67.5% रही, जो सुपर-4 में जगह बनाने वाली टीमों में सबसे कम है. हांगकांग ने सिर्फ तीन मैचों में 11 कैच छोड़े और उनकी कैचिंग एफिशिएंसी 52.1% रही, जो टूर्नामेंट में सबसे खराब है, उसने केवल 3 मैच खेले थे. वहीं, श्रीलंका (68.4%) और बांग्लादेश (74.1%) भी फील्डिंग में प्रभावित नहीं कर सके और अक्सर आसान मौके गंवाए.

पाकिस्तान का प्रदर्शन सबसे बढ़िया

दूसरी ओर, अफगानिस्तान और ओमान दोनों ने 4-4 कैच छोड़े, लेकिन उनकी कैचिंग एफिशिएंसी 76.4% रही, जो औसत से बेहतर है. पाकिस्तान और यूएई ने इस विभाग में शानदार प्रदर्शन किया. पाकिस्तान ने सिर्फ 3 कैच छोड़े और उनकी कैचिंग एफिशिएंसी 86.3% रही, जबकि यूएई ने केवल 2 कैच टपकाए और उनकी एफिशिएंसी 85.7% दर्ज की गई.

एशिया कप 2025 में अब तक कैच छोड़ने वाली टीमें

टीमछोड़े गए कैचकैचिंग एफिशिएंसी
भारत1267.5%
हांगकांग1152.1%
बांग्लादेश874.1%
श्रीलंका668.4%
अफगानिस्तान476.4%
ओमान476.4%
पाकिस्तान386.3%
यूएई285.7%

ये भी पढ़ें:-

शर्मनाक! टीम इंडिया ने एक ही खिलाड़ी का कैच 4 बार टपकाया, इस दुर्लभ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद भी टीम इंडिया के निर्णय पर उठे सवाल, पूर्व क्रिकेटर्स ने कहा- यह समझ से परे है

बांग्लादेश के खिलाफ शिवम दुबे नंबर 3 पर बैटिंग करने क्यों आए? कैप्टन सूर्या ने जीत के बाद खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >